गाजीपुर। 23 सितंबर को पूरे प्रदेश में स्नातक एवं शिक्षक विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव के लिए मतदान संपन्न हुआ। गाजीपुर में भी चिन्हित मतदान स्थलों पर शिक्षकों एवं स्नातक वर्ग के मतदाताओं ने भारी संख्या में पहुँचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसी क्रम में गाजीपुर पी. जी. कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने मतदान केंद्र पर पहुँचकर अपना वोट डाला। उन्होंने लोकतंत्र की इस प्रक्रिया को मजबूत बनाने की अपील की और कहा कि शिक्षकों व स्नातकों को अपने अधिकार का सही उपयोग करना चाहिए। प्रोफेसर पाण्डेय की धर्मपत्नी एवं महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी की कुलसचिव डॉ. सुनीता पाण्डेय ने भी मतदान कर अपना मताधिकार प्रयोग किया। दोनों गणमान्य व्यक्तियों के मतदान से क्षेत्र में चुनावी उत्साह बढ़ा। मतदान शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….