Breaking News

गाजीपुर: नेताजी मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर सपाइयों ने किया नमन, उनके विचारों पर चलने का लिया संकल्प

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के संस्थापक, भारत सरकार के पूर्व रक्षा मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, पद्म विभूषण से सम्मानित श्रद्धेय नेताजी श्री मुलायम सिंह यादव जी की पुण्यतिथि समाजवादी पार्टी कार्यालय समता भवन, गाजीपुर में जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी में उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने नेताजी के व्यक्तित्व, कृतित्व और समाजवादी विचारधारा पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह यादव ने अपने अध्यक्षीय वक्तव्य में कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव जी का संपूर्ण जीवन गरीबों, किसानों, मजदूरों, नौजवानों, पिछड़ों, दलितों और वंचितों के अधिकारों की लड़ाई को समर्पित रहा। उन्होंने समाज में समानता, सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्षता को मजबूत करने के लिए आजीवन संघर्ष किया। नेताजी ने समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाकर राजनीति में एक नई पहचान स्थापित की। उनके संघर्ष, त्याग और सिद्धांत समाजवादी कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बने रहेंगे। पूर्व मंत्री सैयद शादाब फातिमा जी ने नेताजी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव जी सामाजिक न्याय और समाजवादी विचारधारा के सशक्त प्रहरी थे। उन्होंने जीवनभर गरीबों, किसानों, पिछड़ों और शोषित-वंचित वर्गों के सम्मान एवं अधिकारों के लिए संघर्ष किया। उनका राजनीतिक जीवन त्याग, संघर्ष, सादगी और जनसेवा का अनुपम उदाहरण है। नेताजी के विचार और सिद्धांत सदैव समाजवादी आंदोलन को नई ऊर्जा एवं दिशा प्रदान करते रहेंगे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री सैयद शादाब फातिमा, रामधारी यादव, निजामुद्दीन खान, डॉ. ननकू यादव, अशोक बिन्द, सुभाष गुड्डू, सुशील जायसवाल, मदन यादव, सिकंदर कनौजिया, केसरी, राम दरस, राहुल निषाद, राजेश, पुनीता यादव, सूरज राम बागी, बिंदु बाला बिन्द, उपेंद्र, परशुराम बिंद, हीरामणि चौहान, बृजभान सिंह बघेल, रीता विश्वकर्मा, सुषमा बिन्द, शिव प्रताप, अशोक, सुजीत, संतोष, जयराम भारती, भाभी चौधरी, गोपाल, असलम, हुसैन, कन्हैया, आत्मा, राजेश, धन्नू, पारस, सूरज गुप्ता, बैजू, राम प्रकाश यादव, भारत यादव, ममता, सग्गू इत्यादि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।

Image 1 Image 1

Check Also

गाजीपुर: स्‍व. रामबाबू के परिजनों से मिले एमएलसी चंचल सिंह, नौकरी सहित हर संभव मदद का दिया आश्‍वासन  

गाजीपुर। एमएलसी विशाल सिंह चंचल, जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने …