मऊ। जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के इंदारा जंक्शन के पूर्वी रेलवे फाटक के पास सोमवार की सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक अपनी प्रेमिका की शादी कहीं और तय होने से नाराज होकर हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया। देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची कोपागंज की पुलिस युवक को समझा-बुझाकर टावर से नीचे उतरवाकर थाने ले गई। कोपागंज थाना क्षेत्र के इंदारा जंक्शन के पूर्वी रेलवे फाटक के पास स्थित शाहपुर गांव के हाईटेंशन टावर पर शाहपुर गांव निवासी अवनीश मौर्य पुत्र संतोष मौर्य चढ़ गया। लोगों के काफी समझाने के बाद भी वह नीचे उतरने को तैयार नहीं हो रहा था। इसकी सूचना लोगों ने अदरी चौकी व 112 नंबर पर दिया। मौके पर पहुंची कोपागंज थाने की पुलिस ने युवक को समझा-बुझाकर नीचे उतारा। पीड़ित ने पुलिस को बताया की उसकी दोहरीघाट थाना क्षेत्र के रसूलपुर निवासी प्रेमिका की शादी उसके परिजन कहीं और तय कर दिए। जबकि लड़की उससे शादी करना चाहती है। इसी को लेकर नाराज प्रेमी हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया। इसको लेकर क्षेत्र में तरह- तरह की चर्चाएं हो रही है। वही सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लड़के की बहन की शादी 1 जून को तय है परिजन लड़की की शादी को लेकर परेशान थे कि इधर लड़के ने अपनी प्रेमिका की शादी कहीं और तय होने से नाराज होकर विवाद उत्पन्न कर दिया। उधर, पुलिस ने लड़के व लड़की के परिजनों को थाने बुलाकर पूछताछ शुरू कर दी। इस संदर्भ में सीओ घोसी जितेन्द्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। लड़के के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करेंगे।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….