गाजीपुर। उ0नि0 कौशलेन्द्र प्रताप सिंह थानाध्यक्ष थाना रामपुर मांझा मय हमराह व प्रभारी स्वाट टीम B उ0नि0 शिवमणि त्रिपाठी मय हमराह जनपद गाजीपुर द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर ग्राम मुस्लिमपुर में मस्जिद के सामने हाईवे के दक्षिण तरफ लेन के किनारे गुमती के पास बैठे 03 नफर अभियुक्तगण 1. अफजाल अहमद पुत्र मो0 मुख्तार अहमद निवासी ग्राम देवकली थाना रामपुर मांझा जनपद गाजीपुर उम्र करीब 28 वर्ष 2. गोरखनाथ पुत्र घनश्याम राम निवासी ग्राम बड़ेपुर थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर उम्र करीब 26 वर्ष 3. अवनीश कुमार पुत्र अशोक राम निवासी ग्राम चाड़ीपुर थाना करण्डा जनपद गाजीपुर उम्र करीब 25 वर्ष को 262.16 ग्राम अवैध हेरोइन मादक पदार्थ व 02 अदद मोटरसाईकिल के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 0142/2026 धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….