Breaking News

लखनऊ विश्वविद्यालय के स्नातक विद्यार्थियों को विप्रो में रोजगार का अवसर

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के द्वितीय परिसर स्थित प्लेसमेंट सेल द्वारा वर्ष 2027 में स्नातक उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों के लिए विप्रो एचआर सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित की जा रही है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों को कॉर्पोरेट क्षेत्र में अपना करियर शुरू करने का अवसर मिलेगा। लखनऊ विश्वविद्यालय के द्वितीय परिसर स्थित प्लेसमेंट सेल के वाइस चेयरमैन डॉ. हिमांशु पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि विप्रो एचआर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड में बीसीए, बीबीए, बी.कॉम, बीए, बीएचएम तथा बीएससी (गणित/सांख्यिकी/अर्थशास्त्र ऑनर्स को छोड़कर) पाठ्यक्रमों के विद्यार्थी कस्टमर सर्विस रिप्रेज़ेंटेटिव पद हेतु आवेदन कर सकते हैं।चयनित अभ्यर्थियों को 3.75 लाख रुपये प्रतिवर्ष के वेतन पैकेज के साथ प्रदर्शन आधारित प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाएगी। नियुक्ति कंपनी की आवश्यकतानुसार नोएडा अथवा गुरुग्राम में होगी। कंपनी पात्रता एवं निर्धारित शर्तों के अनुसार परिवहन, स्वास्थ्य बीमा तथा प्रशिक्षण एवं करियर में उन्नति के अवसर भी उपलब्ध कराएगी। चयन प्रक्रिया में प्री-प्लेसमेंट टॉक, एचआर स्क्रीनिंग तथा वॉयस एवं एक्सेंट राउंड शामिल होंगे। इच्छुक एवं पात्र विद्यार्थी निर्धारित लिंक https://forms.gle/SkkfdSJ4Sgq5mwt89 के माध्यम से 22 अक्टूबर 2026 को शाम 5 बजे से पहले आवेदन कर सकते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय के द्वितीय परिसर स्थित प्लेसमेंट सेल के चेयरमैन प्रो. एस.पी सिंह ने कहा कि विप्रो कंपनी द्वारा आयोजित यह प्लेसमेंट ड्राइव विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपने करियर की सशक्त शुरुआत करने का उत्कृष्ट अवसर प्रदान करती है। उन्होंने विद्यार्थियों को इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाने, निर्धारित समयसीमा के भीतर आवेदन करने तथा चयन प्रक्रिया के लिए पूरी तैयारी के साथ सम्मिलित होने के लिए आग्रह किया।

Image 1

Check Also

गाजीपुर: 50 लाख रुपये के अवैध हेरोइन के सथ तीन तस्‍कर गिरफ्तार

गाजीपुर। उ0नि0 कौशलेन्द्र प्रताप सिंह थानाध्यक्ष थाना रामपुर मांझा मय हमराह व प्रभारी स्वाट टीम …