Breaking News

जौनपुर: खड़े ट्रक में घुसी श्रद्धालुओ की कार, दो की मौत, तीन घायल

जौनपुर। वाराणसी-जौनपुर हाईवे पर बक्सा थाना क्षेत्र के कुल्हनामऊ गांव के पास नेता ढाबा के सामने सोमवार भोर में हुए भीषण सड़क हादसे में काशी विश्वनाथ के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। वैगनआर कार में सवार सभी पांच श्रद्धालु उन्नाव जिले के कोतवाली क्षेत्र स्थित विकास कॉलोनी के निवासी थे और वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन कर अपने घर लौट रहे थे। कुल्हनामऊ गांव के पास हाईवे पर सड़क किनारे खड़े ट्रक से कार पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार ट्रक में फंस गई और उसके परखच्चे उड़ गए। हादसे में अनिल शुक्ला और अखिलेश शुक्ला, निवासी विकास कॉलोनी, कोतवाली उन्नाव, की मौत हो गई। जबकि शोभित शुक्ला, संदीप मिश्रा और शोभित श्रीवास्तव, निवासी विकास कॉलोनी, कोतवाली उन्नाव, गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची बक्सा पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी को बाहर निकालकर जिला अस्पताल भिजवाया, जहां घायलों का उपचार चल रहा है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सामान्य कराया गया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: स्‍थानीय रोजगार का महत्‍वपूर्ण माध्‍यम है हथकरघा उद्योग-जिलाधिकारी  

गाजीपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर आज जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने नंदगंज औद्योगिक क्षेत्र …