Breaking News

सीएम योगी ने किया मऊ में 49 विकास परियोजनाओ का लोकापर्ण, बोले- उत्‍तर प्रदेश बना भयमुक्‍त प्रदेश  

मऊ। मधुबन नगर पंचायत के पांती रोड स्थित गांधी मैदान में सीएम योगी में शुक्रवार को करीब 130 करोड़ 17 लाख 62 हजार रुपये की लागत वाली 49 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि हमारी सरकार में हर गरीब के लिए पानी व सरकारी खाद्यान्न है। किसी माफिया की हिम्मत नहीं कि किसी धार्मिक आयोजन में व्यवधान डाल दे। अगर व्यवधान डालेगा तो रावण व कंस जैसी स्थिति होगी। बेटी और व्यापारी की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले का फैसला यमराज करेगा।आगे योगी ने कहा कि विकास का पैसा विकास में लग रहा है तब यह विकास दिख रहा है। सीएम ने कहा कि गरीब का पैसा गरीब के पास जा रहा है। अन्नदाता किसान के लिए सरकार के पास कई योजनाएं हैं। उसी को लागू करने के लिए हम मधुबन आए हैं। जनता ने डबल इंजन की सरकार को जीताने में योगदान दिया है, इसी से विकास होता है। देवस्थान का उत्थान होता है तो अयोध्या में राम मंदिर बनता है। आपका एक वोट काशी विश्वनाथ में धाम बना देता है। माफिया मुक्त प्रदेश बना देता है। विकास की यात्रा अनवरत चलनी चाहिए।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …