वाराणसी। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के संज्ञान में आया है कि National Centre of Ageing, IMS-BHU में विभिन्न आउटसोर्स पदों पर नियुक्ति के नाम पर कुछ व्यक्तियों को नियुक्ति आदेश दिए गए हैं।National Centre of Ageing के नोडल अधिकारी प्रो. अनूप सिंह ने बताया कि ये दस्तावेज पूरी तरह फर्जी हैं तथा अनधिकृत लेटरहेड पर जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले से विश्वविद्यालय प्रशासन को अवगत करा दिया गया है। विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों एवं आमजन से अपील की है कि वे सावधानी बरतें और किसी भी नियुक्ति आदेश, पत्राचार अथवा भर्ती संबंधी दस्तावेज पर तब तक भरोसा न करें, जब तक वह विश्वविद्यालय द्वारा अधिसूचित आधिकारिक भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से जारी न किया गया हो तथा उसकी प्रामाणिकता अधिकृत एजेंसी से सत्यापित न कर ली गई हो।

Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….