Breaking News

गृह कलह के चलते रहस्‍यमय परिस्थितियो में पति-पत्‍नी की मौत

लखनऊ। बख्शी का तालाब के मदारीपुर गांव में मंगलवार दोपहर एक दंपती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। 35 वर्षीय आशीष प्रजापति और उसकी 30 वर्षीय पत्नी क्षमता प्रजापति घर के कमरे में मृत मिले। बताया जा रहा है कि दंपती ने अपने बेटे और बेटी को स्कूल भेजने के बाद यह कदम उठाया। घटना की सूचना मिलते ही एसीपी बख्शी का तालाब के साथ पुलिस टीम और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम मौके से साक्ष्य जुटा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, महिला का शव चारपाई पर मिला, जबकि आशीष का शव फंदे से लटका हुआ था। इसी आधार पर पुलिस सूत्रों ने आशंका जताई है कि पति ने पहले पत्नी की हत्या की और इसके बाद खुद आत्महत्या कर ली। हालांकि पुलिस की ओर से अभी इस संबंध में कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं बताया गया है। मौत की वास्तविक वजह और घटनाक्रम की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी। प्रारंभिक तौर पर घटना के पीछे गृह कलह की बात सामने आ रही है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम की जांच और साक्ष्य संकलन की कार्रवाई जारी है।

Image 1 Image 2

Check Also

अशोका इंस्टीट्यूट, वाराणसी में तकनीकी कौशल और नवाचार के साथ मनाया नेशनल इंजीनियर्स डे

वाराणसी। अशोका इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में मंगलवार को नेशनल इंजीनियर्स डे के अवसर …