लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय द्वारा विश्वकर्मा सभागार में इंजीनियर्स दिवस मनाया गया। यह कार्यक्रम महान अभियंता एवं राष्ट्र निर्माता भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर आयोजित किया गया तथा राष्ट्र निर्माण में उनके के अभूतपूर्व योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सिविल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा “Smart Engineering for a Sustainable Future through Innovation and Digitalization” एवं IEEE स्टूडेंट ब्रांच द्वारा “Unlock the potential within: Principle Centred Leadership and Character Uplift” विषय पर किया गया।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि इंजीनियर अल्ताफ हुसैन खान, सेवानिवृत्त मुख्य वैज्ञानिक, CSIR-IITR, लखनऊ, एवं इंजीनियर अजय प्रताप सिंह, टेरिटरी मैनेजर, अल्ट्राटेक सीमेंट ने अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को नवाचार, डिजिटलाइजेशन एवं सतत इंजीनियरिंग की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही देवेश कुमार सिंह, एजेंटिक ऐ आई डेवलपर @ टीसीएस & ऐमजॉन मशीन लर्निंग स्कूल के द्वारा इंजीनियरिंग के इन चार सालों को कैसे योजनावध तरीकों से भविष्य के लिए तैयार करना तथा चरित्र निर्माण के साथ राष्ट्र और समाज को अपना योगदान देना है।इस अवसर पर लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जय प्रकाश सैनी ने अपने संदेश में सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को इंजीनियर्स दिवस की शुभकामनाएं एवं बधाई दी। प्रो. सतेंद्र पाल सिंह, डीन, अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय, ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सिविल इंजीनियरिंग विभाग एवं आईईईई स्टूडेंट ब्रांच के प्रयासों की सराहना की तथा विद्यार्थियों से उत्कृष्टता, ईमानदारी, नवाचार एवं समाज के प्रति उत्तरदायित्व जैसे मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….