वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में तीन दिवसीय अंतर-संकाय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन 14 से 16 सितंबर, 2026 तक किया जा रहा है। विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों के छात्र-छात्राएं प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं। पुरुष वर्ग में 10 टीमें और महिला वर्ग में 11 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। दोनों वर्गों में कुल चार चक्र आयोजित किए जा रहे हैं। पहला दिन एक-एक चक्र दोनों वर्गो मे आयोजित किया गया, दूसरे दिन दो चक्र और अंतिम दिन एक चक्र आयोजित किया जायेगा। प्रतियोगिता का आयोजन विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स बोर्ड के तत्वावधान में सेमिनार हॉल (यूएसबी), बीएचयू में किया जा रहा है। प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि आर.पी. सेन, (सी.एम.ओ. यूनिवर्सिटी हेल्थ सेंटर कॉम्प्लेक्स, बीएचयू) उपाध्यक्ष प्रो. अर्चना सिंह (यू.एस.बी., बी.एच.यू.), महासचिव प्रो. ए.के. नेमा (यू.एस.बी., बी.एच.यू.) तथा आयोजन सचिव डॉ. प्रदीप खलको (यू.एस.बी., बी.एच.यू.) उपस्थित रहे। आयोजन में डिप्टी डायरेक्टर डॉ. खुर्शीद अहमद एवं डॉ. धीरेंद्र तिवारी तथा असिस्टेंट डायरेक्टर डॉ. रोबिन सिंह, डॉ. वैभव राय, डॉ. प्रमोद यादव, डॉ. प्रियंका यादव एवं डॉ. हरिराम यादव, सेक्रेटरी डॉ. कविता वर्मा एवं डॉ. दीपक डोगरा भी आयोजन में उपस्थित रहे। विभिन्न संकायों के स्पोर्ट्स इंचार्ज के रूप में आर.जी.एस.सी. से डॉ. किरण आर्या, शिक्षा संकाय से प्रो. संजय सोनकर, विज्ञान संस्थान से प्रो. निर्मल होरो तथा डी.ए.वी. से प्रो. मिनू लकड़ा प्रतियोगिता के दौरान उपस्थित रहे। शतरंज के चेयरमैन प्रो. श्रेष्ठ यादव भी आयोजन में मौजूद रहे। प्रतियोगिता के चीफ आर्बिटर साहब अहमद फारूकी हैं। उनके साथ सुजीत चौधरी, ऋषि पांडेय निर्णायक मंडल में प्रतियोगिता के सुचारु संचालन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। प्रतियोगिता के आयोजन में स्टाफ सदस्य राजेश कश्यप, प्रहलाद, राजकुमार, विजय एवं बहादुर का सहयोग रहा। वहीं ग्राउंड स्टाफ में शीतला, राजेंद्र एवं नरेश प्रतियोगिता के सुचारु संचालन में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में प्रतिभागी अपनी रणनीतिक क्षमता, एकाग्रता, धैर्य और शतरंज कौशल का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना के साथ-साथ तार्किक एवं रणनीतिक सोच को बढ़ावा देना है।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….