Breaking News

गाजीपुर: दीपावली एवं छठ पूजा त्यौहारों पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए पूर्वांचल एक्‍सप्रेस-वे पर स्‍लीपर बसों के खिलाफ चला चेकिंग अभियान

गाजीपुर। दीपावली एवं छठ पूजा त्यौहारों के दृष्टिगत यात्रियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने हेतु यातायात निदेशालय, उ०प्र० एवं परिवहन आयुक्त, उ०प्र० के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक गाजीपुर विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में अपर पुलिस अधीक्षक नगर राकेश कुमार मिश्र, क्षेत्राधिकारी यातायात ,यातायात प्रभारी निरीक्षक बालेंद्र कुमार, एआरटीओ  सौम्या कुलश्रेष्ठ वाराणसी, एआरटीओ  सतेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में दिनांक 31.10.2026 को सायं 07:00 बजे से 01.11.2026 को प्रातः 07:00 बजे तक पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर लंबी दूरी की स्लीपर बसों के विरुद्ध वह मीट एंड ग्रीट के तहत बसों पर चलने वाली महिला यात्रियों का कुशल क्षेम का संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया।

गाजीपुर एग्जिट पॉइंट (पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे) पर चेकिंग:

चेकिंग के मुख्य बिंदु:

  1. नशे की हालत में वाहन संचालन की ब्रेथ एनालाइजर से जांच
  2. बस बॉडी कोड का उल्लंघन, सीट/स्लीपर अवैध रूप से बढ़ाना
  3. आपातकालीन निकास का अवरुद्ध न होना
  4. बस में अग्नि सुरक्षा उपकरणों का होना
  5. बस का निर्धारित ऊंचाई से अधिक न होना,

6 बस का अधिक मात्रा में माल/लगेज व यात्रियों  का न होना

  1. चालक को नशे में वाहन न चलाना
  2. ओवर स्पीड में कुल 175 वाहनों का चालान कर लगभग 350000 रु का शमन शुल्क से अधिरोपित किया गया।

अभियान के दौरान, रिफ्लेक्टिव जैकेट, बॉडी वॉर्न कैमरा एवं ब्रेथ एनालाइजर की व्यवस्थाकी गई ताकि अभियान पारदर्शी एवं प्रभावी कार्यवाही हो सके। त्यौहारों पर यात्रियों की सुरक्षित यात्रा हेतु नियमों का उल्लंघन करने वाली बसों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की गई।

 

 

 

 

 

Image 1

Check Also

लखनऊ विश्वविद्यालय के एल्युमनाई को NVIDIA में मिला बड़ा पद, वेबिनार के जरिए जूनियर्स को दिए सफलता के टिप्स

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग संकाय (FoET) के पूर्व छात्र इंजी. अनूप मिश्रा ने अपने …