Breaking News

सीएम योगी का एक्‍शन: जल भराव को लेकर जल निगम के निर्माण खण्‍ड वाराणसी के अधिशासी अभियंता सस्‍पेंड

वाराणसी। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ ऐक्शन में हैं। सरकार ने अधिकारियों पर सख्त रुख अपनाया है। वाराणसी में जलभराव की समस्या को गंभीरता से लेते हुए उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) के निर्माण खंड में तैनात अधिशासी अभियंता पवन कुमार गुप्ता को सस्पेंड कर दिया गया है। उनके खिलाफ उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली-1999 के नियम-7 के अंतर्गत अनुशासनिक जांच भी बैठाई गई है। दरअसल, निरीक्षण के दौरान मंत्री एके शर्मा ने जलभराव की स्थिति पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी थी। नगर निकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्य अभियंता (क्रय), उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय), लखनऊ को इस प्रकरण में पदेन जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। योगी सरकार ने इस कार्रवाई के जरिए स्पष्ट किया है कि जनसुविधाओं से जुड़े मामलों में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं होगी और जिम्मेदार अधिकारियों को जवाब देना होगा। प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया कि चौकाघाट सीवेज पम्पिंग स्टेशन पर नदी के बैकफ्लो को रोकने के लिए आवश्यक गेट/बैरियर लगाने संबंधी आकलन और कार्ययोजना तैयार नहीं की गई। इसके अलावा उच्चाधिकारियों के निर्देशों के अनुपालन में भी अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई। जांच में यह भी सामने आया कि 3 और 4 सितंबर को चौकाघाट सीवेज पम्पिंग स्टेशन तथा गोईठहां एसटीपी पर स्थित पम्प बंद रखे गए।

Image 1 Image 2

Check Also

लखनऊ विश्वविद्यालय की एनसीसी कैडेट साक्षी अग्निहोत्री बेस्ट कैडेट प्रतियोगिता में प्राप्‍त किया प्रथम स्थान

लखनऊ। 64 यू.पी. बटालियन एनसीसी, लखनऊ विश्वविद्यालय के लिए यह अत्यंत गौरव एवं हर्ष का …