Breaking News

बीएचयू के तीन संकाय सदस्य राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी, भारत के फेलो चुने गए

वाराणसी। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय स्थित विज्ञान संस्थान के तीन संकाय सदस्यों को वर्ष 2026 के लिए राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी, भारत के फेलो के रूप में निर्वाचित किया गया है। इनमें वनस्पति विज्ञान विभाग के सेंटर ऑफ एडवांस्ड स्टडी इन बॉटनी की प्रो. शशि पांडेय, भौमिकी विज्ञान विभाग के प्रो. प्रकाश कुमार सिंह तथा भौतिकी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. राजेंद्र कुमार सिंह शामिल हैं। वैज्ञानिक अनुसंधान के क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण योगदान तथा अकादमिक उत्कृष्टता के लिए इन संकाय सदस्यों को इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चुना गया है। राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी, भारत की फेलोशिप 1 जनवरी 2027 से प्रभावी होगी। वहीं, अकादमी का वार्षिक अधिवेशन तथा नवनिर्वाचित फेलो का इंडक्शन कार्यक्रम 4-6 दिसंबर 2026 तक काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में आयोजित किया जाएगा।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: चुनाव आते ही सपा विधायकों ने ली जनसमस्‍याओं की सुधी, बोले ओमप्रकाश सिंह- गड्डा मुक्‍त के नाम पर लूट रही है सरकार

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल यादव एवं जमानियां विधायक ओम प्रकाश सिंह, जंगीपुर विधायक …