Breaking News

स्वामी विवेकानंद के शिकागो धर्म सम्मेलन में ऐतिहासिक संबोधन की स्मृति में सत्यदेव डिग्री कॉलेज गाजीपुर में गोष्ठी आयोजित

गाजीपुर। स्वामी विवेकानंद जी द्वारा 11 सितंबर 1893 को अमेरिका के शिकागो में आयोजित विश्व धर्म सम्मेलन में दिए गए ऐतिहासिक संबोधन की स्मृति में सत्यदेव डिग्री कॉलेज, गाजीपुर में एक विशेष गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानंद के जीवन, विचारों, कृतित्व एवं उनके राष्ट्र निर्माण संबंधी संदेशों से परिचित कराना रहा। गोष्ठी में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिकता और सनातन विचारधारा को विश्व पटल पर प्रतिष्ठित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शिकागो धर्म सम्मेलन में उनके संबोधन ने पूरी दुनिया का ध्यान भारतीय दर्शन और वसुधैव कुटुम्बकम् की भावना की ओर आकर्षित किया। प्राचार्य जी ने विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानंद की प्रमुख  विचारों की जानकारी देते हुए कहा कि युवाओं के लिए विवेकानंद जी का जीवन आज भी प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा शिक्षा के साथ-साथ चरित्र निर्माण, आत्मविश्वास, अनुशासन और राष्ट्र सेवा की भावना विकसित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद का संदेश केवल किसी एक वर्ग या समुदाय के लिए नहीं, बल्कि संपूर्ण मानव समाज के लिए प्रेरणादायी है। उनके विचारों में युवाओं की शक्ति, आत्मनिर्भरता और मानव सेवा को विशेष महत्व दिया गया है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने भी स्वामी विवेकानंद के जीवन एवं विचारों से संबंधित विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। गोष्ठी में महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन स्वामी विवेकानंद के आदर्शों एवं उनके बताए मार्ग पर चलने के संकल्प के साथ हुआ।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: चुनाव आते ही सपा विधायकों ने ली जनसमस्‍याओं की सुधी, बोले ओमप्रकाश सिंह- गड्डा मुक्‍त के नाम पर लूट रही है सरकार

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल यादव एवं जमानियां विधायक ओम प्रकाश सिंह, जंगीपुर विधायक …