Breaking News

जौनपुर: नदी में नहा रही दो किशोरियों की डूबने से मौत, एक अचेत

जौनपुर। जिले के जलालपुर क्षेत्र के ग्राम नहोरा में शुक्रवार को सई नदी घाट पर नहाने गई छह किशोरियों में से दो की डूबने से मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और गोताखोरों की मदद से दोनों शवों को नदी से बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घायल किशोरी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार की सुबह 11 बजे, ग्राम नहोरा की छह किशोरियां जो श्री नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज, नहोरा में कक्षा 12 की छात्रा थीं। सई नदी के घाट पर नहाने गई थीं। नहाने के दौरान गहरे पानी में चले जाने के कारण पिंकी उर्फ गुड़िया (17) और शिवांगी (17) की डूबने से मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं, गुंजा (18 वर्ष) गंभीर रूप से अचेतावस्था में मिली, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं मामले की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची जलालपुर पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: भाजपाईयो ने निकाली गुरू रविदास समरसता संकल्‍प यात्रा

गाजीपुर। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भारतीय जनता …