Breaking News

आजमगढ़: पौहारी बाबा सरोवर में डूबने से युवती की मौत

आजमगढ़। जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र के सरैया स्थित प्रसिद्ध पौहारी बाबा सरोवर में शुक्रवार सुबह एक 20 वर्षीय युवती कुसुम देवी की डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका की पहचान अंबेडकर नगर जिले के नीवा गांव निवासी कुसुम देवी के रूप में हुई है। वह अपने परिवार के साथ पौहारी बाबा मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए आई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सरोवर की सीढ़ियों पर अत्यधिक काई जमी हुई थी। जिससे कुसुम का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गई। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु जमा हो गए। काफी मशक्कत के बाद युवती का शव सरोवर से बाहर निकाला गया। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। थाना प्रभारी देवेंद्र नाथ दुबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Image 1 Image 2

Check Also

महर्षि विश्वामित्र मेडिकल कॉलेज, गाजीपुर में डायलिसिस यूनिट का विस्तार, अब 25 बेड पर मिलेगी सुविधा

गाजीपुर! महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय, गाजीपुर में डायलिसिस सेवाओं के विस्तार …