Breaking News

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने पंडित धीरेंद्र शास्‍त्री पर बोला हमला, कहा- यूपी में बंद हो इनकी एंट्री

लखनऊ। भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण पर विवादित टिप्प्णी करने को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नाराजगी जताई है और पंडित धीरेंद्र शास्त्री पर तीखा हमला बोला है। अखिलेश यादव ने कहा कि इन्होंने यदुवंशियों और रघुवंशियों दोनों की भावनाएं आहत की हैं। अब इन्हें न ब्रज में प्रवेश मिलेगा, न अवध में। अब न तो कोई सच्चा रघुवंशी इनका स्वागत करेगा, न सच्चा यदुवंशी। उत्तर प्रदेश- मध्य प्रदेश के बार्डर पर इनकी नाकाबंदी का बोर्ड लग जाना चाहिए, जिस पर लिखा हो: ‘ईशनिंदा’ करने वालों का उप्र की धर्म-भूमि पर प्रवेश वर्जित है। जिसने धर्म-मज़हब नहीं छोड़ा वो अगली बार सम्प्रदायों पर छींटाकशी करने से बाज़ नहीं आयेगा। समझाने की ज़रूरत नहीं अगला नंबर किस का है। नेपाल बार्डर भी बंद करना पड़ेगा नहीं तो उधर से इधर आना ज़्यादा पास पड़ेगा। लगता है उत्तर प्रदेश में किसी बाहरी के इशारे पर किसी की राजनीतिक-धार्मिक सत्ता को चुनौती देने का काम हो रहा है। आपस की  टकराहट में सियासी लोग भगवान को क्यों ला रहे हैं। अखिलेश यादव का बयान इसलिए भी अहम है क्योंकि 17 नवंबर से प्रतापगढ़ में हाने वाली कथा के लिए धीरेंद्र शास्त्री आने वाले हैं। इस कथा का आयोजन राजा भैया करवा रहे हैं। अखिलेश यादव ने पहले भी इस मुद्दे पर बयान जारी कर नाराजगी जताई है।

Image 1

Check Also

गाजीपुर: राजकीय सम्प्रेक्षण गृह/प्लेस आफ सेफ्टी के प्रांगण में वालिबाल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

गाजीपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार के सौजन्य से “तरंग फेस्ट 2026” …