Breaking News

आजमगढ़: निर्माणाधीन खाटू श्‍याम मंदिर का गिरा शटरिंग, एक मजदूर की मौत- दो घायल  

आजमगढ़। कंधरापुर थाना क्षेत्र के देवखरी स्थित निर्माणाधीन खाटू श्याम मंदिर में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। छत की ढलाई की तैयारी के दौरान अचानक शटरिंग भरभराकर गिर गई। इसकी चपेट में आकर तीन मजदूर मलबे के नीचे दब गए। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। मृतक की पहचान 30 वर्षीय राजाराम राजभर निवासी असोना, कंधरापुर के रूप में हुई है। वहीं, घायलों में 23 वर्षीय कमलेश कुमार और 35 वर्षीय अरुण चौहान शामिल हैं। दोनों काशीपुर, मुबारकपुर के निवासी हैं। जानकारी के अनुसार, देवखरी स्थित खाटू श्याम मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा था। सोमवार को मंदिर की छत पर स्लैब डालने की तैयारी की जा रही थी। इसी दौरान अचानक शटरिंग भरभराकर ढह गई। वहां काम कर रहे तीन मजदूर इसकी चपेट में आकर मलबे के नीचे दब गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंच गई। राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर तीनों मजदूरों को बाहर निकाला गया। हादसे में राजाराम राजभर की मौत हो गई, जबकि कमलेश कुमार और अरुण चौहान घायल हो गए।पुलिस दमकल विभाग बचाव कर में जुट गई है। घटना के बाद ठेकेदार मौके से फरार हो गया है।

Image 1

Check Also

गाजीपुर: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एमएएच इंटर कालेज के प्रवक्‍ता गंभीर रुप से घायल

गाजीपुर। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एमएएच इंटर कालेज के अर्थशास्‍त्र के प्रवक्‍ता …