Breaking News

लखनऊ विश्वविद्यालय में 69वें दीक्षोत्सव समारोह में 200 विजेताओ को कुलपति ने किया पुरस्‍कृत

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय एवं उससे संबद्ध 15 से अधिक महाविद्यालयों के 500 से अधिक विद्यार्थियों ने दीपोत्सव-2026 के अंतर्गत आयोजित विभिन्न सांस्कृतिक एवं साहित्यिक प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इन प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लगभग 200 प्रतिभागियों को आज 69वें दीक्षोत्सव के अवसर पर मालवीय सभागार में आयोजित समारोह में पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया।दीक्षांत सप्ताह के अंतर्गत 23 जुलाई से 31 जुलाई तक 7 दिनों तक कुल 14 प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें देशभक्ति गीत, हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत और उर्दू में निबंध लेखन, कविता लेखन, भाषण, पुस्तक समीक्षा, आशुभाषण, चित्रकला, पोस्टर, एकल नृत्य, वाद्य यंत्र, नाट्य प्रस्तुति, रंगोली निर्माण, पारंपरिक फैशन शो और समूह नृत्य शामिल थे।यह एक अंतर-महाविद्यालय एवं अंतर-विश्वविद्यालय स्तर की विशाल प्रतियोगिता थी। इस प्रतियोगिता के विजेता बी.एस.एन.बी. कॉलेज, लखनऊ विश्वविद्यालय, आई.टी. कॉलेज, भातखंडे विश्वविद्यालय, टेक्नो ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स तथा विभिन्न अन्य संस्थानों से रहे।कार्यक्रम में भारतीय विद्यार्थियों के साथ-साथ विभिन्न देशों से आए अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों ने भी बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। विशेष रूप से श्रीलंका की एक अंतरराष्ट्रीय छात्रा ने एकल नृत्य (Solo Dance) प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर अंतरराष्ट्रीय प्रतिभागियों की उपलब्धि को गौरवान्वित किया।समारोह में विजेताओं को प्रथम स्थान पर स्वर्ण पदक, द्वितीय पर रजत पदक, तृतीय पर कांस्य पदक तथा सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए।आज के दिन लगभग 200 बच्चों को मेडल, मोमेंटो तथा सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। आयोजन की प्रबंधन टीम के सभी विद्यार्थियों को भी मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। सभी विजेताओं एवं प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए गए।पुरस्कार वितरण माननीय कुलपति प्रो. जयप्रकाश सैनी जी के कर कमलों द्वारा किया गया। उनके साथ पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. मनुका खन्ना जी एवं अधिष्ठाता छात्र कल्याण (DSW) प्रो. अमिता कन्नौजिया भी उपस्थित रहीं।इस अवसर पर कैलाश छात्रावास की प्रोवोस्ट प्रो. बबीता जायसवाल, अंग्रेजी विभाग के प्रो. विनीत मैक्सवेल डेविड, उर्दू विभाग के प्रो. फाजिल, हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. पवन अग्रवाल, भौतिक विज्ञान विभाग के प्रो. मनोज शर्मा, संस्कृति की निदेशक प्रो. आंचल श्रीवास्तव, वूमेन स्टडीज की कोऑर्डिनेटर प्रो. मानिनी श्रीवास्तव, डॉ. निधि पांड्या, कुलानुशासक प्रो. राकेश द्विवेदी सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।सम्पूर्ण आयोजन राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल तथा कुलपति महोदय के मार्गदर्शन में, सांस्कृतिक समिति ‘संस्कृति’ की निदेशक प्रो. आंचल श्रीवास्तव के निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कुलपति जी ने अपने आशीर्वचन में कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ संस्कृति, क्रीड़ा और खेल से जुड़ी प्रतिभाओं को निखारने के लिए ही ऐसे दिन होते हैं। विश्वविद्यालय का यह बड़ा मंच विद्यार्थियों को भरपूर लाभ उठाना चाहिए, क्योंकि विश्वविद्यालय उनके व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्यक्रम आयोजित करता रहता है।इसके बाद कुलपति जी ने सभी विजेताओं, स्टूडेंट मैनेजमेंट टीम, टेक्निकल टीम एवं सभी प्रतिभागियों के साथ समूह छायाचित्र लिया।कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन संस्कृति की निदेशक प्रो. आंचल श्रीवास्तव द्वारा किया गया तथा राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ।

Image 1

Check Also

गाजीपुर: खाद्यान वितरण में धांधली करने पर कोटेदार के खिलाफ इस नंबर पर करें शिकायत

गाजीपुर। जिला पूर्ति अधिकारी गाजीपु ने बताया है कि अन्त्योदयः 35 किग्रा प्रति कार्ड एवं …