Breaking News

गाजीपुर: डालिम्स सनबीम स्कूल, गांधीनगर के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, बने 8 नेशनल टॉपर्स

गाजीपुर। BrainObrain द्वारा आयोजित National Wonderkid Competition में डालिम्स सनबीम स्कूल, गांधीनगर के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं जनपद का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और बुद्धिमत्ता का शानदार परिचय देते हुए कई पुरस्कार, ट्रॉफियाँ एवं नकद पुरस्कार प्राप्त किए। विद्यालय के छात्र आदित्य यादव (कक्षा 6) ने नेशनल रैंक 1 प्राप्त कर ₹10,000 का नकद पुरस्कार जीतकर विशेष उपलब्धि हासिल की। वहीं प्रतिष्ठा राय (कक्षा 6) ने ₹3,000, नमन राय (कक्षा 3) ने ₹2,000 तथा सोनाक्षी सिंह (कक्षा 7) ने ₹2,000 का नकद पुरस्कार, ट्रॉफी एवं सर्टिफिकेट प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त, विद्यालय के चार विद्यार्थियों ने National Wonderkid का गौरव प्राप्त किया। इनमें कृति वर्मा (कक्षा 6), अहान अहमद (कक्षा 6), देवांश सिंह यादव (कक्षा 3) एवं विनम्र यादव (कक्षा 3) सहित अन्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सभी ने ₹1,500 नकद पुरस्कार एवं ट्रॉफी प्राप्त की। इस प्रतियोगिता में जनपद के कई प्रतिष्ठित विद्यालयों, जैसे सेंट जॉन्स, सेंट मेरीज, न्यू होराइजन आदि के विद्यार्थियों ने भी सहभागिता की। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच डालिम्स सनबीम स्कूल के विद्यार्थियों की यह उपलब्धि अत्यंत सराहनीय रही। विद्यालय की इस सफलता में शिक्षिकाओं अंजलि राय, मुस्कान सोनी एवं नेहा राय की सक्रिय सहभागिता, मार्गदर्शन एवं अथक प्रयासों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। विद्यालय प्रबंधन ने सभी विजेता विद्यार्थियों एवं शिक्षिकाओं को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह उपलब्धि विद्यालय के लिए गर्व का विषय है तथा अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत भी है।

Image 1

Check Also

लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति ने एलुमनाई ‘पुरस्कार समारोह’ में पद्म श्री अनिल रस्‍तोगी व पद्म श्री नवीन खन्‍ना को किया सम्‍मानित

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के जैवरसायन विभाग के पूर्व छात्र संघ (ए.ए.डी.बी.) ने ‘पुरस्कार समारोह’ का …