Breaking News

अशोका इंस्टीट्यूट, वाराणसी और तक्ष्य सोलर के बीच एमओयू

वाराणसी। अशोका इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट और तक्ष्य सोलर प्राइवेट लिमिटेड के बीच बुधवार को शैक्षणिक एवं औद्योगिक सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर अशोका इंस्टीट्यूट की डायरेक्टर डॉ. सारिका श्रीवास्तव और तक्ष्य सोलर प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर शोभित कुमार सिंह ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते का उद्देश्य संस्थान और उद्योग जगत के बीच समन्वय स्थापित करना तथा विद्यार्थियों को तकनीकी क्षेत्र में व्यावहारिक ज्ञान एवं औद्योगिक अनुभव प्राप्त करने के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। इस प्रकार के सहयोग से विद्यार्थियों को सौर ऊर्जा एवं नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में उभरती तकनीकों, उद्योग की आवश्यकताओं और रोजगार की संभावनाओं को समझने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान डायरेक्टर अशोका डॉ. सारिका श्रीवास्तव ने कहा कि उद्योगों के साथ शैक्षणिक संस्थानों का जुड़ाव वर्तमान समय की आवश्यकता है। इससे विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ वास्तविक कार्यक्षेत्र का अनुभव मिलता है। वहीं, तक्ष्य सोलर के डायरेक्टर शोभित कुमार सिंह ने कहा कि सौर ऊर्जा का क्षेत्र तेजी से विकसित हो रहा है और इसमें प्रशिक्षित युवाओं के लिए व्यापक संभावनाएं हैं। इस अवसर पर सीएसई के डीन डॉ. एल.एस. मौर्य, इ. पंकज श्रीवास्तव, इ. अवनीश कुमार, डॉ. राजेंद्र तिवारी, डॉ. अनुजा सिंह, रचना सिंह तथा तक्ष्य सोलर के सीओई जयेश सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Image 1

Check Also

गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग 2026 के आज के मैच में आत्माराम अकादमी विजयी

गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (सबद्ध – उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन) के तत्वाधान में गाजीपुर के …