Breaking News

बीएचयू के पूर्व प्रोफेसर विमलेंद्र कुमार बने सांची विवि के कुलपति

वाराणसी। सांची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय के नए कुलपति के रूप में काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के पूर्व प्रोफेसर डॉ. विमलेंद्र कुमार की नियुक्ति की गई है। उनका कार्यकाल चार वर्ष का होगा।प्रो. विमलेंद्र कुमार पालि भाषा, बौद्ध दर्शन और तिब्बती बौद्ध धर्म के विशेषज्ञ हैं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बौद्ध अध्ययन में एमए, एमफिल और पीएचडी तथा मगध विश्वविद्यालय से पालि भाषा एवं साहित्य में एमए किया है। अपने अकादमिक जीवन की शुरुआत विश्व भारती विश्वविद्यालय, शांतिनिकेतन से की। वर्ष 1998 में वे बीएचयू से जुड़े और दो बार पालि एवं बौद्ध अध्ययन विभाग के अध्यक्ष रहे।सितंबर 2023 से दिसंबर 2024 तक उन्होंने नेपाल स्थित लुंबिनी बौद्ध विश्वविद्यालय में आईसीएसआर डॉ. बी.आर. आंबेडकर चेयर ऑफ बुद्धिस्ट स्टडीज के संस्थापक अध्यक्ष के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व किया।प्रो. कुमार के संपादन में 19 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। उनके 125 से अधिक शोध-पत्र प्रकाशित हैं तथा 35 से अधिक शोधार्थियों ने उनके निर्देशन में पीएचडी पूरी की है। उनकी नियुक्ति से सांची विश्वविद्यालय में पालि एवं बौद्ध अध्ययन तथा भारतीय ज्ञान परंपरा के क्षेत्र में अकादमिक गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद है।

Image 1 Image 2

Check Also

गन्‍धर्व म्‍यूजिक एकेडमी गाजीपुर का लोक संगीत कार्यशाला सम्‍पन्‍न

गाजीपुर। गन्धर्व म्यूजिक एकेडमी के तत्वावधान में 3 दिवसीय लोक संगीत कार्यशाला का आयोजन तुलसी …