Breaking News

सत्यदेव ग्रुप ऑफ कॉलेज में PNB फेलिसिटेशन सेरेमनी का भव्य आयोजन : जोनल मैनेजर दीपक सिंह ने मेधावियों को किया सम्मानित

गाजीपुर। सत्यदेव ग्रुप ऑफ कॉलेज में आज पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के सौजन्य से एक भव्य फेलिसिटेशन सेरेमनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि PNB वाराणसी जोन के जोनल मैनेजर दीपक सिंह जी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सत्यदेव ग्रुप ऑफ कॉलेज के रेजिडेंट डायरेक्टर अमित रघुवंशी जी ने की।विशिष्ट अतिथि के रूप में मऊ सर्किल के सर्किल हेड धनंजय कुमार जी, PNB के चीफ मैनेजर गाजीपुर चितरंजन कुमार, चीफ पुनीत श्रीवास्तव तथा काउंसिलर दिग्विजय उपाध्याय  के साथ-साथ सत्यदेव ग्रुप ऑफ कॉलेज के समस्त प्रधानाचार्यगण उपस्थित रहे।समारोह में सत्यदेव ग्रुप ऑफ कॉलेज के हाईस्कूल, इंटरमीडिएट एवं स्नातक स्तर के सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथियों द्वारा स्कूली बैग,  देकर सम्मानित किया गया। उसके बादPNB के अधिकारियों ने छात्रों को बैंक की महत्वपूर्ण योजनाओं जैसे – विद्या लक्ष्मी शिक्षा ऋण योजना, PNB स्टूडेंट सेविंग अकाउंट, डिजिटल बैंकिंग, छात्रवृत्ति एवं बीमा योजनाओं के लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।कार्यक्रम के समापन पर सभी अतिथियों, प्रधानाचार्यों एवं छात्रों ने कॉलेज परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।अपने संबोधन में जोनल मैनेजर दीपक सिंह जी ने कहा, “PNB का ध्येय सिर्फ बैंकिंग नहीं, बल्कि समाज और शिक्षा के विकास में भागीदार बनना है। ये मेधावी छात्र ही देश का भविष्य हैं।”रेजिडेंट डायरेक्टर अमित रघुवंशी जी ने PNB के सभी अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन छात्रों को उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित करते हैं।कार्यक्रम का संचालन प्रतिमा कुशवाहा ने किया। इस अवसर पर सत्यदेव कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी के प्राचार्य तेज प्रताप सिंह, सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य चंद्रसेन तिवारी, सत्यदेव नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज के प्राचार्य राजकुमार त्यागी, अवनीश राय, आवेश कुमार, अमित सिंह समेत सभी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी गण उपस्थित रहेl

Image 1 Image 2

Check Also

गन्‍धर्व म्‍यूजिक एकेडमी गाजीपुर का लोक संगीत कार्यशाला सम्‍पन्‍न

गाजीपुर। गन्धर्व म्यूजिक एकेडमी के तत्वावधान में 3 दिवसीय लोक संगीत कार्यशाला का आयोजन तुलसी …