वाराणसी। अशोका इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में बुधवार कोप्राइज डिस्ट्रीब्यूशन सेरेमनीका आयोजन किया गया। समारोह में शैक्षणिक वर्ष 2025-26 में बीटेक एवं बीसीए पाठ्यक्रम के प्रथम वर्ष में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कॉलेज में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रमाण पत्र के माध्यम से विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धि और उत्कृष्ट प्रदर्शन को प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर परअशोका के वाइस चेयरमैन डॉ. अमित मौर्याने सम्मानित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि जिन छात्रों ने यह स्थान हासिल किया है, उन्हें अपनी मेहनत और प्रदर्शन को आगे भी बनाए रखने के लिए पहले से अधिक प्रयास करना होगा। वहीं, जो विद्यार्थी अभी इन स्थानों तक नहीं पहुंच सके हैं, उन्हें इस वर्ष और अधिक मेहनत कर लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रयास करना चाहिए। उन्होंने विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिएसुरभि चैरिटेबल ट्रस्टकी ओर से छात्रवृत्ति की घोषणा भी की। डायरेक्टर अशोका डॉ. सारिका श्रीवास्तवने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि उनके प्रमाण पत्र में हमेशा के लिए अंकित हो गई है। यह सम्मान उनकी मेहनत और शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रमाण है। डीन अकादमिक डॉ. एस.के. शर्माने कहा कि प्रथम वर्ष में नए छात्रों को कई कठिनाइयां महसूस होती हैं, लेकिन उन्हें शिक्षकों के माध्यम से अपनी समस्याओं का समाधान तलाशना चाहिए।डीन सीएसई डॉ. एल.एस. मौर्यने कहा कि कॉलेज जीवन में की गई मेहनत ही आगामी जीवन की मजबूत नींव बनेगी, इसलिए विद्यार्थियों को इस समय का सदुपयोग करना चाहिए। कार्यक्रम का संचालनगौरव कुशवाहाने किया। इस मौके परडीन स्टूडेंट एस.एस. कुशवाहा, रजिस्ट्रार असीम देव, डॉ. अश्वमेघ मौर्या, असिस्टेंट प्रो. अजय कुशवाहासहित शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….