गाजीपुर! भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार “कोई मतदाता न छूटे” अभियान तथा विधानसभा निर्वाचन नामावली में पंजीकरण से छूटे हुए एवं प्रथम बार युवा मतदाताओं के नाम सम्मिलित किए जाने के उद्देश्य से दिनांक 24 अक्टूबर 2026 (शनिवार) को जनपद की समस्त 07 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में विशेष कैम्प आयोजित किया गया l जिसके क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला द्वारा विधानसभा सदर अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय विशेश्वरगंज के बूथ संख्या 251, 252, 253 एवं कन्या प्राथमिक विद्यालय हेतिमपुर के बूथ संख्या 193,194 का निरीक्षण कर जायजा लिया एवं आवश्यक निर्देश दिये गए। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपस्थित कार्मिकों से फॉर्म-6 के आवेदन के संदर्भ में जानकारी लेते हुए निर्देश दिया कि ज्यादा से ज्यादा महिला मतदाताओं तथा युवाओं के पंजीकरण को प्राथमिकता दिया जाए। इस दौरान उन्होंने अनुपस्थित बीएलओ जयहरि के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए एसडीएम सदर को नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि जनपद में कोई भी पात्र मतदाता विशेषकर युवा/प्रथम बार मतदाता पंजीकरण से वंचित न रहे। मतदाता अद्यतन फोटो, जन्मतिथि एवं निवास प्रमाण के साथ तथा ऑनलाइन माध्यम ECINET App व http://voters.eci.gov.in के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….