Breaking News

सिगनल एवं दूरसंचार विभाग के कार्य हेतु ब्लॉक लिए जाने के कारण 25 अक्टूबर को प्रभावित रहेंगी कई यात्री गाड़ियाँ

वाराणसी!  रेल प्रशासन द्वारा उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के अंतर्गत वाराणसी–काशी–व्यास नगर रेलखंड तथा पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के अंतर्गत वाराणसी जंक्शन–वाराणसी सिटी  रेलखंड पर सिगनल एवं दूरसंचार विभाग के कार्य हेतु दिनांक 25 अक्टूबर, 2026 को दोपहर 12:30 बजे से 14:30 बजे तक दो घंटे का ब्लॉक लिया जाएगा। जिसके फलस्वरूप यात्री गाड़ियों का सुरक्षित एवं सुचारु परिचालन सुनिश्चित करने के दृष्टिगत कुछ गाड़ियों के प्रस्थान समय में परिवर्तन किया गया है तथा कुछ गाड़ियों को मार्ग में नियंत्रित करके चलाया जाएगा। प्रभावित गाड़ियों का विवरण निम्नवत् है:प्रस्थान समय में परिवर्तन एवं नियंत्रण के अंतर्गत गाड़ियाँगाड़ी संख्या 19489 (अहमदाबाद–गोरखपुर एक्सप्रेस) दिनांक 24 अक्टूबर, 2026 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर चुकी इस गाड़ी को जेओनाथपुर पॉइंट पर 150 मिनट नियंत्रित करके चलाया जाएगा।गाड़ी संख्या 15159 (छपरा–दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस) दिनांक 25 अक्टूबर, 2026 को छपरा स्टेशन से अपने निर्धारित प्रस्थान समय 07:10 बजे के स्थान पर 09:40 बजे प्रस्थान करेगी।गाड़ी संख्या 19526 (नाहरलगुन–हापा एक्सप्रेस) दिनांक 24 अक्टूबर, 2026 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर चुकी इस गाड़ी को वाराणसी सिटी स्टेशन पर 70 मिनट नियंत्रित करके चलाया जाएगा।गाड़ी संख्या 19168 (वाराणसी सिटी–अहमदाबाद साबरमती एक्सप्रेस) दिनांक 25 अक्टूबर, 2026 को वाराणसी सिटी स्टेशन से अपने निर्धारित प्रस्थान समय 14:00 बजे के स्थान पर 14:45 बजे प्रस्थान करेगी।गाड़ी संख्या 12791 (सिकंदराबाद–दानापुर एक्सप्रेस) दिनांक 24 अक्टूबर, 2026 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर चुकी इस गाड़ी को प्रयागराज रामबाग से बनारस स्टेशन के मध्य  रेलखंड पर 60 मिनट नियंत्रित करके चलाया जाएगा।गाड़ी संख्या 11061 (लोकमान्य तिलक टर्मिनस–जयनगर एक्सप्रेस) दिनांक 24 अक्टूबर, 2026 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर चुकी इस गाड़ी को प्रयागराज रामबाग से बनारस स्टेशन के मध्य  रेलखंड पर 60 मिनट नियंत्रित करके चलाया जाएगा।गाड़ी संख्या 15017 (लोकमान्य तिलक टर्मिनस–गोरखपुर एक्सप्रेस) दिनांक 24 अक्टूबर, 2026 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर चुकी इस गाड़ी को लखनऊ मंडल उत्तर रेलवे के अंतर्गत 90 मिनट नियंत्रित करके चलाया जाएगा।गाड़ी संख्या 04096 (आनंद विहार टर्मिनल–पटना स्पेशल) दिनांक 25 अक्टूबर, 2026 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर चुकी इस ट्रेन  प्रयागराज रामबाग से बनारस स्टेशन के मध्य  रेलवे खंड पर 90 मिनट नियंत्रित करके चलाया जाएगा।गाड़ी संख्या 04072 (नई दिल्ली–सुपौल स्पेशल) दिनांक 24 अक्टूबर, 2026 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर चुकी इस गाड़ी को प्रयागराज रामबाग से बनारस स्टेशन के रेलवे खंड पर 30 मिनट नियंत्रित करके चलाया जाएगा।रेलवे प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि वे अपनी यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व संबंधित गाड़ियों के प्रस्थान एवं परिचालन समय की जानकारी रेलवे की अधिकृत पूछताछ सेवाओं से अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि उन्हें यात्रा के  दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Image 1

Check Also

गाजीपुर में 28-29 अक्टूबर को संभावित है चक्रवाती बरसात और तूफान, फसलो के बचाव के लिए गाइडलाइन जारी

गाजीपुर। उप कृषि निदेशक गाजीपुर ने अवगत कराया है कि भारत मौसम विज्ञान विभाग, लखनऊ …