Breaking News

लखनऊ: पीएचडी प्रवेश परीक्षा केंद्रो का कुलपति जेपी सैनी ने किया निरीक्षण

लखनऊ! पीएचडी प्रवेश परीक्षा: कुलपति जेपी सैनी ने द्वितीय परिसर का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा लखनऊ विश्वविद्यालय में आज आयोजित पीएचडी प्रवेश परीक्षा के दौरान कुलपति जेपी सैनी ने द्वितीय परिसर का सघन दौरा किया। उन्होंने परीक्षा केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं एवं परीक्षा संचालन की निष्पक्षता का जायजा लिया। इसके उपरांत उन्होंने अपने कार्यालय में उपस्थित रहकर विश्वविद्यालय से संबंधित नियमित प्रशासनिक कार्यों का संपादन किया।दो पालियों में संपन्न हुई परीक्षा:प्रातः पाली (प्रथम पाली):कुल 7 विषयों की परीक्षा आयोजित हुई— गणित अंग्रेजी अरब कल्चर एमबीए (MBA) ज्योतिर्विज्ञान एंथ्रोपोलॉजी (मानव विज्ञान)द्वितीय पाली: सांख्यिकी (स्टेटिस्टिक्स) भौतिक विज्ञान (फिजिक्स) संस्कृतवीमेन स्टडीज कॉमर्स (सिर्फ अनुसूचित जाति ) फूड प्रोसेसिंग* फूड टेक्नोलॉजी”विश्वविद्यालय प्रशासन निष्पक्ष, पारदर्शी और शुचितापूर्ण वातावरण में प्रवेश परीक्षा संपन्न कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। कुलपति महोदय ने स्वयं परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। परीक्षा कक्षों में अनुशासन और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए गए थे। दोनों पालियों में अभ्यर्थियों ने शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा दी।”

Image 1

Check Also

गाजीपुर में 28-29 अक्टूबर को संभावित है चक्रवाती बरसात और तूफान, फसलो के बचाव के लिए गाइडलाइन जारी

गाजीपुर। उप कृषि निदेशक गाजीपुर ने अवगत कराया है कि भारत मौसम विज्ञान विभाग, लखनऊ …