Breaking News

आकाश आनंद को अब तभी जिम्मेदारी मिलेगी जब अशोक सिद्धार्थ राजनीति से ले लेंगे संन्यास- मायावती

लखनऊ। पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने भतीजे आकाश आनंद और उनके ससुर अशोक सिद्धार्थ पर बड़ा बयान दिया है. मायावती ने कहा है कि आनंद को अब तभी जिम्मेदारी मिलेगी जब अशोक सिद्धार्थ राजनीति से संन्यास ले लेंगे। सोशल मीडिया साइट एक्स पर मायावती ने लिखा कि BSP की शीर्ष नेतृत्व इन बातों का खास ध्यान देते हुये भूले-भटके हुये लोगों को उनके अचार-व्यवहार आदि को ध्यान में रखकर पार्टी में शामिल कर रहा है, और जो लोग इसकी राह में थोड़ा भी रुकावट बनने की कोशिश कर रहे हैं, उनके विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई आदि भी की जा रही है, जिसका चर्चित उदाहरण हैं BSP के राज्यसभा सांसद भी रहे अशोक सिद्धार्थ। बसपा चीफ ने लिखा कि पार्टी ने इनको सुधरने का एक नहीं बल्कि कई बार मौका दिया, लेकिन BSP के मिशन से अधिक इन्होंने अपने निजी व पारिवारिक स्वार्थ व महत्वकांक्षा आदि को ज्यादा महत्व दिया, जिसका खामियाजा इनके साथ-साथ इनके दामाद आकाश आनंद को भी भुगतना पड़ा है।

Image 1 Image 2

Check Also

मिर्जापुर: वोकेशनल लिट फेस्ट–2026 में सांस्कृतिक संध्या का हुआ आगाज

मिर्जापुर। दीनदयाल उपाध्याय कौशल केंद्र, राजीव गांधी दक्षिणी परिसर, काशी हिंदू विश्वविद्यालय, कला संकाय द्वारा …