Breaking News

लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति ने जारी किया प्राकृतिक चिकित्‍सा का पोस्‍टर

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के योग विभाग, फैकल्टी ऑफ योग एंड अल्टरनेटिव मेडिसिन, इंडियन योग फेडरेशन, यू. पी. नेचुरोपैथी एंड योग टीचर्स एंड फिजिशियन एसोसिएशन , चेस्ट केयर एंड रिसर्च सोसाइटी के संयुक्त तत्वाधान में महिलाओं के स्वास्थ्य प्रबंधन में योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा की भूमिका विषयक राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन 30 नवंबर 2026 लखनऊ विश्वविद्यालय में किया जाएगा। सेमिनार के पोस्टर एवं ब्रोशर का विमोचन लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर जयप्रकाश सैनी के द्वारा किया गया। संकाय के कोआर्डिनेटर डॉ अमरजीत यादव ने बताया कि यह 22 वां सेमिनार महिला स्वास्थ्य पर आधारित है सेमिनार के दौरान 05 वैज्ञानिक सत्र होंगे योगासनों का वैज्ञानिक प्रदर्शन होगा, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा में उल्लेखनीय योगदान प्रदान करने वाले विशेषज्ञों को सम्मानित भी किया जाएगा। इस अवसर पर महिलाओं से संबंधित बीमारियों पर योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा का आयोजन किया जाएगा जिसमें निशुल्क परामर्श दिया जाएगा।

Image 1 Image 2

Check Also

मिर्जापुर: वोकेशनल लिट फेस्ट–2026 में सांस्कृतिक संध्या का हुआ आगाज

मिर्जापुर। दीनदयाल उपाध्याय कौशल केंद्र, राजीव गांधी दक्षिणी परिसर, काशी हिंदू विश्वविद्यालय, कला संकाय द्वारा …