गाजीपुर। जमानियां तहसील मुख्यालय स्थित रामलीला मैदान में विशेष रूप से निजी स्कूलों के वाहनों (बसों व वैन) की बेतरतीब पार्किंग और अवैध कब्जे के कारण स्थानीय राहगीरों, तहसील आने-जाने वाले फरियादियों और आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अनाधिकृत पार्किंग स्टैंड बना दिए जाने से आने जाने वाले लोगों के लिए काफी दिक्कते हो रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि रामलीला मैदान को निजी स्कूल संचालक ने अपना अवैध पार्किंग स्टैंड बना लिया है। जिसके चलते आवागमन में भारी बाधा होने लगी है। स्कूल खुलने और छुट्टी होने के समय मैदान और उसके आसपास के रास्तों पर स्कूल बसों और वैनों की भारी भीड़ लग जाती है। इस कारण मुख्य तहसील मुख्यालय दूर दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से आने जाने वाले वाहनों के लिए जाम की स्थिति बन जाती है। फरियादियों की परेशानी को दूर कराने के लिए पालिका द्वारा कार्यवाही किया जाना चाहिए। जिससे तहसील मुख्यालय और अन्य सरकारी दफ्तरों में अपने काम से आने वाले सैकड़ों नागरिकों को अपने वाहन खड़े करने की जगह मिल सके। फौजदार सिंह यादव, रजिंदर सिंह यादव, संसार सिंह, जितेंद्र सिंह, बसंत यादव, रविन्द्र यादव, नसीम अख्तर, सद्दाम खान, आमिर सिद्दीकी, पंकज निगम, बबलू, रईसुल होदा सहित आदि लोगों ने कहा कि इस गंभीर समस्या को लेकर स्थानीय नागरिकों में काफी आक्रोश है। पालिका कार्यालय के संबंधित अधिकारी से पुरजोर ढंग से मांग किया गया है। कि इस बेतरतीब पार्किंग और अतिक्रमण पर जल्द से जल्द सख्त कानूनी कार्रवाई करें। लेकिन अभी तक कार्यवाही के लिए किसी तरह की कोई कदम नहीं उठाया गया है। लोगों ने बताया कि रामलीला मैदान में निजी वाहनों के अवैध कब्जे के कारण राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह सार्वजनिक स्थान पार्किंग स्थल में तब्दील हो चुका है। जिससे मुख्य सड़क एन एच 24 पर जाम की स्थिति बनी रहती है। जिसके कारण मुख्य समस्याएं यह हो गई है। कि पैदल चलने वालों को परेशानी उठाने के लिए मजबूर कर दिया गया है। मैदान के चारों तरफ दूर दूर तक गाड़ियां खड़ी होने से राहगीरों को फुटपाथ की जगह मुख्य सड़क पर चलना पड़ता है। जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। अनाधिकृत पार्किंग की वजह से पास की एन एच 24 सड़क पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग जाती हैं। जाम के कारण एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड, या तहसील मुख्यालय आने जाने वाले फरियादियों को वहां खड़ा करने के लिए रास्ता नहीं मिल पाता। यही नहीं कस्बा बाजार सकरी होने के कारण रामलीला मैदान में ग्राहकों को गाड़ी खड़ी करने की जगह नहीं मिलती, जिससे स्थानीय दुकानदारों का व्यापार प्रभावित हो रहा है। नगर पालिका परिषद द्वारा रामलीला मैदान नो-पार्किंग में खड़ी गाड़ियों पर जुर्माना लगाया जाए। और उन्हें क्रेन से उठाया जाए। लोगों ने कहा कि पालिक प्रशासन को स्कूली वाहन को रामलीला मैदान जमीन से खाली कराने के साथ स्कूल परिसर में ही व्यवस्थित पार्किंग की व्यवस्था होनी चाहिए। लोगों ने कहा कि रामलीला मैदान के आसपास चाय पान की दुकानें होने के कारण तथा निजी स्कूली वाहन के खड़ा होने से लोगों के बैठने तथा लोगों के वाहन खड़ा करने के लिए काफी परेशानी का सबब बन चुका है। संसार सिंह, जितेंद्र सिंह, फौजदार यादव, सद्दाम खान, फरीद गाजी सहित आदि लोगों ने कहा कि तहसील मुख्यालय के सामने रामलीला मैदान में निजी स्कूल वाहनों के अवैध कब्जे के कारण राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह सार्वजनिक स्थान पार्किंग स्थल में तब्दील हो चुका है। इसको खाली कराने और राहगीरों को आगमन करने के लिए सुविधा मुहैया कराने की मांग किया है। अन्यथा रामलीला मैदान से खाली कराने के लिए आंदोलन चलाया जाएगा। इस संबंध में पालिका अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता ने कहा कि रामलीला मैदान को कत्तई अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसपर बहुत जल्द पालिका प्रशासन द्वारा कार्यवाही किया जाएगा।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….