Breaking News

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नोडल केंद्र स्थापित

वाराणसी। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए नोडल प्रतियोगी परीक्षा केंद्र (NCCE) स्थापित करने की घोषणा की है। यह पहल उन विद्यार्थियों के लिए विश्वविद्यालय की सहयोग व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की दिशा में महत्त्वपूर्ण कदम है, जो प्रतियोगी परीक्षाओं के माध्यम से अपने करियर में आगे बढ़ना चाहते हैं। यह केंद्र कक्षा के बाहर विद्यार्थियों की सफलता के लिए विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। केंद्र के माध्यम से विद्यार्थियों को सुव्यवस्थित शैक्षणिक मार्गदर्शन, परामर्श, दिशा-निर्देशन तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आवश्यक सहयोग सुनिश्चित किया जाएगा। केंद्र के अंतर्गत सिविल सेवा, बैंकिंग, सशस्त्र बलों तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान किया जाएगा। कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने कहा, “यह केंद्र इस भरोसे का प्रतीक है कि कि काशी हिन्दू विश्वविद्यालय की शिक्षा विद्यार्थियों को केवल विश्वविद्यालय से बाहर के जीवन के लिए तैयार करने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि उन्हें देशभर में नेतृत्वकारी भूमिकाएं निभाने के लिए भी सक्षम बनाना चाहिए।” उन्होंने आगे कहा, “हम चाहते हैं कि राष्ट्रसेवा की आकांक्षा रखने वाले प्रत्येक विद्यार्थी को अपने लक्ष्य तक पहुँचने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन और सुव्यवस्थित सहयोग मिले, चाहे उसका लक्ष्य सिविल सेवा, सशस्त्र बल अथवा बैंकिंग क्षेत्र में जाना हो।” नोडल प्रतियोगी परीक्षा केंद्र का संचालन प्रायोजित अनुसंधान एवं औद्योगिक परामर्श प्रकोष्ठ (SRICC) के माध्यम से परियोजना आधारित व्यवस्था के अंतर्गत किया जाएगा। इस पहल के लिए छात्र अधिष्ठाता को प्रधान अन्वेषक (PI) नामित किया गया है।

Image 1 Image 2

Check Also

सपा के नए ड्रेस कोड पर बोले कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर, कहा- अपनी टोपी भी बदलकर कर लें नीला  

लखनऊ। कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी …