Breaking News

सपा के नए ड्रेस कोड पर बोले कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर, कहा- अपनी टोपी भी बदलकर कर लें नीला  

लखनऊ। कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के यूथ विंग के नए ड्रेस कोड और बहुजन समाज पार्टी में बदलाव पर प्रतिक्रिया दी है। ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव के यूथ विंग के नए ड्रेस कोड पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अपनी टोपी भी बदलकर नीला कर लें दलित भूला नहीं है. प्रमोशन में आरक्षण खत्म किया, महापुरुषों के नाम से बनी योजनाओं को खत्म किया, जिले का नाम कांशीराम के नाम से रखा गया उसे खत्म किया. दलित भूला नहीं है, लाल-काला कर लें कोई असर नहीं पड़ने वाला. सोशल मीडिया पर चेतावनी को लेकर कहा कि अगर वो शेर हैं तो हम सवा शेर हैं। इसके साथ ही सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने बसपा में बदलाव पर कहा कि मायावती का विषय है जिसको चाहें रखें जिसे चाहें हटा दें. उन्होंने ये बात आकाश आनंद को हटकर ईशान आनंद को जिम्मेदारी के सवाल पर कही।

Image 1 Image 2

Check Also

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नोडल केंद्र स्थापित

वाराणसी। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए नोडल …