Breaking News

आजमगढ़: पूर्वांचल एक्‍सप्रेस-वे पर पिकअप को बचाने में अनियंत्रित रोडवेज खंभे से टकराई, दो की मौत- 37 यात्री घायल  

आजमगढ़। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर गुरुवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। बेल्थरा रोड डिपो की रोडवेज बस पिकअप को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे खंभे से टकरा गई। हादसे में संविदा चालक रजनीकांत यादव उर्फ छोटू यादव और एक अज्ञात महिला यात्री की मौत हो गई, जबकि 37 यात्री घायल हो गए। हादसा रात करीब 12:45 बजे फूलपुर-पवई-अहरौला क्षेत्र में हुआ। बेल्थरा रोड डिपो की बस लखनऊ से यात्रियों को लेकर बेल्थरा रोड जा रही थी। इसी दौरान पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अचानक सामने आए पिकअप को बचाने के प्रयास में चालक ने बस को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन बस सड़क किनारे लगे खंभे से जा भिड़ी। टक्कर के बाद बस में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। घायलों में 11 महिलाएं, 8 लड़कियां और 18 पुरुष शामिल हैं। गंभीर घायलों को मंडलीय अस्पताल आजमगढ़ में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि बस लखनऊ से यात्रियों को लेकर बेल्थरा रोड लौट रही थी। रात करीब 12:45 बजे फूलपुर-पवई-अहरौला क्षेत्र में एक पिकअप अचानक बस के सामने आ गया। पिकअप को बचाने के लिए चालक ने बस को दूसरी तरफ मोड़ने का प्रयास किया। इसी दौरान बस अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे खंभे से टकरा गई। हादसे में बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में संविदा चालक रजनीकांत यादव उर्फ छोटू यादव की मौत हो गई। वह नत्थूपुर (समसपुर) के रहने वाले थे। इसके अलावा बस में सवार एक अज्ञात महिला यात्री की भी जान चली गई। महिला के पास बेल्थरा रोड का टिकट मिला है, लेकिन अभी उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस उसके परिजनों और पहचान संबंधी जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है। हादसे में 37 अन्य यात्री घायल हुए हैं। इनमें 11 महिलाएं, 8 लड़कियां और 18 पुरुष शामिल हैं। गंभीर घायलों को मंडलीय अस्पताल आजमगढ़ में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

Image 1 Image 2

Check Also

पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह को सूट करता है प्रतिद्वंदी मुस्लिम प्रत्‍याशी

शिवकुमार गाजीपुर। जिले में सबसे ज्‍यादा सात बार विधायक बनने का रिकार्ड बनाने वाले पूर्व …