Breaking News

अशोका इंस्‍टीट्यूट वाराणसी में इन्फोसिस के पाइथन व प्रीमियर बैंकर प्रशिक्षण का शुभारंभ

वाराणसी। अशोका इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में विद्यार्थियों के तकनीकी एवं रोजगारपरक कौशल को विकसित करने के उद्देश्य से इन्फोसिस के सहयोग से पाइथन वेब डेवलपर प्रशिक्षण तथा प्रीमियर बैंकर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार को किया गया। दोनों प्रशिक्षण कार्यक्रम 16 सितंबर तक संस्थान परिसर में ऑफलाइन मोड में आयोजित किए जाएंगे।बीटेक सीएसई, एआईएमएल, ईसीई एवं ईई के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए इन्फोसिस पाइथन वेब डेवलपर प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। सोमवार के प्रशिक्षण सत्र की ट्रेनर इन्फोसिस की खुशबू शाह थीं । इसमें विद्यार्थियों को पाइथन, वेब डेवलपमेंट तथा आधुनिक तकनीकों का व्यावहारिक एवं उद्योग-उन्मुख ज्ञान प्रदान किया जाएगा।वहीं बीबीए एवं बी.कॉम के विद्यार्थियों के लिए प्रीमियर बैंकर प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। जिसमें प्रशिक्षण सत्र के ट्रेनर भुवनेश सोनी थे। यह प्रशिक्षण इन्फोसिस द्वारा समर्थित तथा आईसीटी एकेडमी के साथ साझेदारी में संचालित किया जा रहा है। इस अवसर पर डायरेक्टर अशोका डॉ. सारिका श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को प्रशिक्षण में पूरी सक्रियता के साथ प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण का अधिकतम लाभ प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति और नियमित सहभागिता आवश्यक है।प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन आईक्यूएसी द्वारा आईसीटी एकेडमी (ICT Academy) के सहयोग से किया जा रहा है। इसके समन्वय में आईक्यूएसी कन्वीनर गौरव कुशवाहा, अशोका आईसीटी कोऑर्डिनेटर इं. संदीप कुमार सिंह एवं डॉ. प्रीति कुमारी की महत्वपूर्ण भूमिका है। आईसीटी एसपीओसी इं.अलका सिंह एवं इं.आस्था पाठक ने भी आयोजन में सहयोग दिया। इस मौके पर डीन सीएससी डॉ एल एस मौर्य भी उपस्थित रहे।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: जनपदीय जूडो प्रतियोगिता में सुशील कुमार का शानदार प्रदर्शन, मंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

गाजीपुर। जनपदीय उत्तर प्रदेश माध्यमिक विद्यालयीय जूडो प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन कृषक इंटर कॉलेज, उचौरी, …