Breaking News

25-25 हजार के तीन इनामिया को कासिमाबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

गाजीपुर। कासिमाबाद पुलिस ने 25-25 हजार के तीन इनामिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्तगण के द्वारा वादी सुमित शर्मा पुत्र रमेश शर्मा निवासी नि0 ग्राम कस्बा बहादुरगंज थाना कासिमाबाद जो अपनी दुकान पर बैठे थे को जान से मारने की नियत से फायर कर भागना तथा कुछ देर बाद पुनः दहशत फैलाने के लिये फायर करते हुये गाली गलौज देना तथा जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में थाना कासिमाबाद पर मु0अ0सं0 326/2026 धारा 109(1)/352/351(3)BNS-  पंजीकृत किया गया था। प्रकरण में पुलिस द्वारा घटना में सलिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध 25000/-रू0 प्रत्येक पर ईनाम घोषित किया गया था ।अपराध एवं अपराधियों व वांछित/ईनामिया अभियुक्तो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक कासिमाबाद के नेतृत्व में  दिनांक 24.08.2026 को उ0नि0 पुष्पेश चन्द्र दुबे मय हमराह देखभाल क्षेत्र रवाना होकर संदिग्ध वाहन/संदिग्ध व्यक्ति की चेकिंग कर रहे थे कि मुखबिर खास की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्तगण क्रमशः 01.अतुल कुमार पुत्र राजकुमार राम निवासी वार्ड 01 कस्बा बहादुरगंज थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर उम्र 20 वर्ष  02. कृष्णा साहनी पुत्र मलाहू साहनी निवासी सरवां रणवीरपुर थाना सरायलखन्सी जनपद मऊ उम्र 25 वर्ष एवं 01 नफर बाल अपचारी को ईदगाह बहादुरगंज के पास से गिरफ्तार/अभिरक्षा में लिया गया । जिनको थाना स्थानीय पर लाकर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है ।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: जनपदीय जूडो प्रतियोगिता में सुशील कुमार का शानदार प्रदर्शन, मंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

गाजीपुर। जनपदीय उत्तर प्रदेश माध्यमिक विद्यालयीय जूडो प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन कृषक इंटर कॉलेज, उचौरी, …