Breaking News

गाजीपुर: जनता की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्‍तापूर्ण और समयबद्ध करें निस्‍तारण- पुलिस अधीक्षक

गाजीपुर। नवागत पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय (पुलिस ऑफिस) परिसर का सघन निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय की सभी महत्वपूर्ण शाखाओं की कार्यप्रणाली को बारीकी से परखा। उन्‍होने पुलिस कार्यालय स्थित आईजीआरएस (IGRS) सेल, शिकायत प्रकोष्ठ, आंकिक शाखा, एलआईयू (LIU), साइबर सेल समेत सभी कार्यालयों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शाखा प्रभारियों से लंबित फाइलों और जनशिकायतों के निस्तारण की स्थिति की जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिया कि समयबद्ध निस्तारण: जनता की समस्याओं और आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। स्वच्छता व रखरखाव: कार्यालय में अभिलेखों (फाइलों) का रख-रखाव सुव्यवस्थित ढंग से करने तथा परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने के कड़े निर्देश दिए गए। पारदर्शिता व व्यवहार: कार्यालय में आने वाले फरियादियों और आम जनता के साथ शालीन व सहयोगात्मक व्यवहार किया जाए ताकि पुलिस के प्रति जनता का विश्वास और मजबूत हो सके।

Image 1 Image 1

Check Also

गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग टूर्नामेंट श्रृंखला 17 अक्टूबर से – शाश्वत सिंह

गाजीपुर। गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने बताया कि गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट …