Breaking News

गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग टूर्नामेंट श्रृंखला 17 अक्टूबर से – शाश्वत सिंह

गाजीपुर। गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने बताया कि गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान 2026-26 सत्र में होनेवाले गाजीपुर क्रिकेट लीग श्रृंखला के सीजन 3 का शुभारम्भ आगामी 17 अक्टूबर 2026 को होगा। उन्होंने बताया कि गाजीपुर क्रिकेट लीग श्रृंखला के सफल आयोजन के लिए आवश्यकता के अनुसार समितियों का गठन कर लिया गया है। सम्पूर्ण लीग श्रृंखला के दौरान अनुशासन में रहते हुए बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन कर जी.डी.सी.ए के दो टीमों का गठन किया जायेगा। गाजीपुर क्रिकेट लीग श्रृंखला की टाई-शीट और तिथियों की शीघ्र ही घोषणा की जाएगी। उन्होंने बताया गाजीपुर क्रिकेट लीग श्रृंखला के सभी खिलाड़ियों से अपील की कि संपूर्ण लीग के दौरान नियत तिथि पर समय से मैदान पर उपस्थित होकर अनुशासन में खेलते हुए अपने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन करें।

Image 1 Image 1

Check Also

गाजीपुर: कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर सपाइयों ने दी श्रद्धांजलि, बोले डा. नन्‍”कू यादव- “विचार मरते नहीं, वे पीढ़ियों में रक्त बनकर बहते हैं

गाजीपुर। मान्यवर कांशीराम जी के परिनिर्वाण दिवस पर समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में जिला उपाध्यक्ष …