गाजीपुर। नवागत पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सिंह ने कार्यभार ग्रहण कर पुलिस लाइन गाजीपुर में शुक्रवार की परेड की सलामी ली। पुलिस अधीक्षक ने परेड का निरीक्षण कर सभी अधि0/कर्मचारियों द्वारा अनुशासन व एकरूपता हेतु परेड कराई। तत्पश्चात एसपी द्वारा पुलिस लाइन परिसर में थानों से आई डायल 112 ( UP 112 ) गाड़ियों का गहनता से निरीक्षण कर डायल 112 कंट्रोल रूम, जी0डी0 कार्यालय का निरीक्षण किया गया तथा साप्ताहिक अर्दली रूम के दौरान परेड में आए थाना प्रभारी / शाखा प्रभारी से परिचय प्राप्त कर थाने के अपराध संबंधी जानकारी प्राप्त की गई तथा अर्दली रूम से संबंधित विभिन्न रजिस्टरों को चेक कर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….