गाजीपुर। देश की प्रतिष्ठित मोटरसाइकिल कंपनी होंडा की QC1 स्कूटर की लांन्चिंग कृष्ण सुदामा ग्रुप ऑफ़ एजुकेशन मरदापुर एवं वाराणसी (कैथी) के चेयरमैन व भाजपा के काशी क्षेत्रीय मंत्री डॉ विजय यादव ने फीता काटकर किया। साथ में मुख्य अतिथि भाजपा गाज़ीपुर पूर्व जिलाध्यक्ष एवं भाजपा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह रहे। माँ काली आदर्श होंडा सादात के प्रोप्राइटर आदर्श राय ने बताया कि यह स्कूटर होंडा कंपनी ने शिक्षकों, छात्रों, महिलाओं एवं बुजुर्गो को ध्यान में रखकर बनाया है इस स्कूटर की कीमत ऑन रोड 95161/- है एवं बिलकुल पर्यावरण के अनुरूप है। माँ काली आदर्श आईटीआई, पब्लिक स्कूल एवं होंडा एजेंसी के प्रबंध निदेशक प्रद्युम्न कुमार राय ने बताया की अब होंडा मोटरसाइकिल कंपनी देश की नंबर वन बन गई है सितम्बर माह में ही कंपनी ने 749767 यूनिट बाइक बिक्री रही, 125 सीसी में शाइन SP प्रतिदिन नया कीर्तिमान स्थापित कर रही है जिसका माइलेज ग्राहकों के फीडबैक के आधार पर एक लीटर में 75 किलोमीटर के ऊपर है वहीं एक्टिवा की बात करें तो यह भी भारत में सबसे ज्यादा बिक्री है होंडा कंपनी ने एक्टिवा एवं QC1 को ऐसा मॉडल दिया है जिसको हर घर में बच्चे, माता – पिता एवं दादा – दादी सभी लोग चला सकते है घर में दूसरी बाइक रखने की जरुरत नहीं पड़ेगीl लॉन्चिंग कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष शिवपुजन चौहान, दिनेश सिंह, मनोज यादव, प्रवेश कुमार, अरुण राय, छोटू कुमार, संदीप सिंह, प्रदीप राय मौजूद रहे।

Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….