Breaking News

गाजीपुर: समाजसेवी स्‍व. शिवशंकर सिंह के तृतीय पुण्‍यतिथि पर सैदपुर में दी जाएगी श्रद्धांजलि

गाजीपुर। भाजपा के युवा नेता पंकज सिंह चंचल ने बताया कि हमारे पिता और समाजसेवी स्‍व. बाबू शिवशंकर सिंह के तृतीय पुण्‍यतिथि कौशिक सदन सैदपुर में 14 अक्‍टूबर को मनायी जायेगी। इस अवसर पर कौशिक परिवार के सदस्‍य, शुभचिंतक और मित्रगण स्‍व. शिवशंकर सिंह को श्रद्धांजलि देंगे। उन्‍होने बताया कि हमारे पिता हमारे जीवन के प्रेरणाश्रोत थे। जिन्‍होने हमेशा परिश्रम और संघर्ष करके ईमानदारी से मंजिल हासिल करने की शिक्षा दी। उन्‍ही के प्रेरणा से आज भी मैं सार्वजनिक जीवन में काम करता हूं। पंकज सिंह चंचल ने मित्रों और शुभचिंतकों से श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाग लेने की अपील किया है।

Image 1 Image 1

Check Also

गाजीपुर: स्कूल में खेल रहे छात्र की करंट लगने से मौत

गाजीपुर। जंगीपुर क्षेत्र के वार्ड नंबर छ: सरस्वती नगर स्थित एक स्कूल में बिजली का …