Breaking News

प्रयागराज जं.-बनारस-सूबेदारगंज अनारक्षित विशेष गाड़ी के बढ़ाए गए फेरे  

वाराणसी। रेल प्रशासन द्वारा रक्षा बन्धन त्यौहार के अवसर पर यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा प्रदान करने हेतु 01915/01916 प्रयागराज जं.-बनारस-सूबेदारगंज अनारक्षित विशेष गाड़ी का संचलन 30 एवं 31 अगस्त, 2026 को 02 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा। 01915 प्रयागराज जं.-बनारस अनारक्षित विशेष गाड़ी 30 एवं 31 अगस्त, 2026 को प्रयागराज जं. से 09.30 बजे प्रस्थान कर प्रयागराज रामबाग से 09.42 बजे, झूसी से 09.54 बजे, हंडिया खास से 10.11 बजे, ज्ञानपुर रोड से 10.47 बजे तथा माधो सिंह से 11.01 बजे छूटकर बनारस 11.50 बजे पहुँचेगी। 01916 बनारस-सूबेदारगंज अनारक्षित विशेष गाड़ी 30 एवं 31 अगस्त, 2026 को बनारस से 12.30 बजे प्रस्थान कर माधो सिंह से 13.10 बजे, ज्ञानपुर रोड से 13.30 बजे, हंडिया खास से 13.50 बजे, झूसी से 14.15 बजे, प्रयागराज रामबाग से 15.02 बजे तथा प्रयागराज जं. से 15.30 बजे छूटकर सूबेदारगंज 16.10 बजे पहुँचेगी। इस गाड़ी में 12 मेमू कोच लगाये जायेंगे।

Image 1 Image 2

Check Also

आजमगढ़: पूर्वांचल एक्‍सप्रेस-वे पर पिकअप को बचाने में अनियंत्रित रोडवेज खंभे से टकराई, दो की मौत- 37 यात्री घायल  

आजमगढ़। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर गुरुवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। बेल्थरा रोड डिपो …