Breaking News

मऊ: विधायक अब्‍बास अंसारी का गनर निलंबित

मऊ। सदर से विधायक अब्बास अंसारी की सुरक्षा में तैनात गनर उपेंद्र कुमार को पुलिस विभाग ने निलंबित कर दिया है। उन पर बिना विभागीय अनुमति और सूचना के गैर जनपद जाने तथा ड्यूटी में लापरवाही बरतने का आरोप है। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि विधायक अब्बास अंसारी की सुरक्षा के लिए गनर उपेंद्र कुमार को तैनात किया गया था। विधायक के भ्रमण के दौरान यह पाया गया कि गनर अपनी ड्यूटी पर मौजूद नहीं था और बिना सूचना दिए जिले से बाहर चला गया था। एएसपी अनूप कुमार ने बताया कि पुलिस विभाग ने इस मामले का स्वतः संज्ञान लिया और तत्काल प्रभाव से गनर को निलंबित कर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि संबंधित पुलिसकर्मी निजी कार्य से बिना अनुमति के गया था, जो विभागीय अनुशासनहीनता है। पुलिस नियमों के अनुसार, बिना अनुमति के ड्यूटी छोड़कर जाना नियमों का उल्लंघन माना जाता है। अपर पुलिस अधीक्षक ने यह भी बताया कि विधायक अब्बास अंसारी की सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित नहीं हुई है। उनकी सुरक्षा में तत्काल दूसरे गनर की तैनाती कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, विधायक के साथ सुरक्षाकर्मी के मौजूद न होने की जानकारी मिलते ही विभाग ने तुरंत कार्रवाई की। पूरे मामले की जांच के बाद लापरवाही पाए जाने पर निलंबन की यह कार्रवाई की गई।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …