Breaking News

गाजीपुर: गंगा दशहरा के पावन पर्व पर चीतनाथ घाट पर हुआ भव्य आरती-पूजन

गाजीपुर।  मॉ गंगा के अवतरण दिवस को लेकर मनाया जाने वाला गंगा दशहरा के अवसर पर गाजीपुर नगर के चीतनाथघाट गंगाघाट पर सोमवार को सायं भव्य आरती का आयोजन गंगा समग्र के तत्वाधान मे किया गया। जिसकी जानकारी देते हुए शंकर पाण्डेय ने बताया की आज ही के दिन राजा भागीरथी के प्रयास से स्वर्ग से पृथ्वी लोक पर जनकल्याण के लिए भगवान शिव के जटाओ से निकल कर मां गंगा पृथ्वी पर आयी। जिनका गंगा दशहरा के अवसर पर आज हम गंगा को निर्मल व अविरल स्वच्छ बनाये रखने के लिए प्रातःकाल ददरीघाट पर स्वच्छता अभियान जिला शासकीय अधिवक्ता कृपाशंकर राय व गंगा समग्र के संरक्षक विजय नरायन राय, विहिप के विपिन श्रीवास्तव, मंटू, शास्वत, शशिकांत शर्मा, सरकारी अधिवक्ता राम कुमार राय, सुग्रीव बिन्द के सहयोग से श्रम दान कर सफाई की गयी। सायंकाल चीतनाथघाट पर काशी से आये पुरोहितो के द्वारा मां गंगा का पूजन व आरती कराया गया और भव्य संगीतमय आरती का मंचन किया गया। इस अवसर पर विधिवत पूजन अर्चन किया गया। जिसमे काशी प्रान्त से आये सेवा भारती के डा.राहुल सिन्हा, अखिल भारतीय कथक नृत्यांगना सोनी चौरसिया, काशी प्रान्त से आये दिलीप सिंह, मुकुंद नारायण पाण्डेय, शकुन्तला जायसवाल, किरन सिंह, सुयश मिश्रा, लक्ष्मीकान्त मिश्रा, चंद्र कुमार, जयप्रकाश राय, स्वप्निल राय, दीपक राय, सुधारक राय, अंजनी तिवारी, किरन सिंह, प्रशान्त, प्रज्ञा सिंह, अशोक राय, दीपक तिवारी, रास बिहारी राय, आदित्य जायसवाल आदि उपस्थित रहे।

Image 1

Check Also

गाजीपुर: अंडर 14 पुरुष का अंतर मंडलीय क्रिकेट ट्रायल 21 व 22 अक्टूबर को प्रयागराज में – शाश्वत सिंह

गाजीपुर। गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (सबद्ध उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन) के अध्यक्ष शाश्वत सिंह सिंह …