Breaking News

मिर्जापुर: डिप्‍टी सीएम ब्रजेश पाठक ने मां विंध्यवासिनी धाम में किया दर्शन-पूजन

मिर्जापुर। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक शुक्रवार को मिर्जापुर दौरे पर पहुंचे। उनका हेलिकॉप्टर सुबह कोन विकास खंड के मुजेहरा में टमटम हॉस्पिटल के पास बने हेलिपैड पर उतरा। यहां नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, नगर पालिकाध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी व भाजपा जिलाध्यक्ष लालबहादुर सरोज के साथ अन्य लोगों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उपमुख्यमंत्री मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे। विंध्याचल धाम में दर्शन- पूजन के बाद डिप्टी सीएम मुजेहरा के चेकसारी पावर हाउस के पास डॉ. टमटम मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में पहुंचे। यहां वे प्रबुद्धजनों से संवाद करेंगे। इसके बाद रवाना हो जाएंगे।

Image 1 Image 2

Check Also

या हुसैन की सदाओं के बीच बरहपुर में 9वीं–10वीं मोहर्रम पर उमड़ा अकीदत का सैलाब, कर्बला में मिलनी के बाद गूंजा मातमे हुसैन

गाज़ीपुर। अंजुमन हुसैनिया कमेटी, बरहपुर के तत्वावधान में 9वीं एवं 10वीं मोहर्रम का आयोजन अत्यंत …