Breaking News

अशोका इंस्टीट्यूट वाराणसी में इन्फोसिस ट्रेनिंग पायथन वेब डेवलपर का समापन

वाराणसी। अशोका इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में आयोजित ‘इन्फोसिस ट्रेनिंग पायथन वेब डेवलपर’ प्रशिक्षण कार्यक्रम का सोमवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम (24.09.2026) चौबीस अगस्त से चल रहा था, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। समापन अवसर पर डायरेक्टर अशोका डॉ. सारिका श्रीवास्तव ने प्रशिक्षण में प्रतिभाग करने वाले सभी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल करियर के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि तकनीकी क्षेत्र में निरंतर सीखने और अपने कौशल को समय के साथ विकसित करने से विद्यार्थियों को बेहतर करियर अवसर प्राप्त हो सकते हैं। इस मौके पर डीन सीएसई डॉ. एल.एस. मौर्या ने कहा कि पायथन जैसी आधुनिक प्रोग्रामिंग तकनीकों का व्यावहारिक ज्ञान विद्यार्थियों को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रशिक्षण के दौरान सीखे कौशल को केवल प्रमाणपत्र तक सीमित न रखते हुए प्रोजेक्ट और वास्तविक समस्याओं के समाधान में प्रयोग करने का आह्वान किया। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को इन्फोसिस के सॉफ्टवेयर ट्रेनर विश्वनाथ रॉय ने प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रशिक्षण में विद्यार्थियों को पायथन वेब डेवलपमेंट से संबंधित तकनीकी ज्ञान एवं व्यावहारिक कौशल से परिचित कराया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल संचालन एवं समन्वय में डॉ. प्रीति सिंह, इंजीनियर अलका सिंह एवं इंजीनियर आस्था पाठक की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस मौके पर इं.संदीप कुमार सिंह, असिस्टेंट प्रो. गौरव कुशवाहा, असिस्टेंट प्रो. अलका सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

Image 1

Check Also

गाजीपुर में हुआ 2,40,878 निर्माण श्रमिकों का रजिस्‍ट्रेशन

गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित रायफल क्लब सभागार में जिला श्रम …