Breaking News

गाजीपुर: डाला छठ महापर्व को लेकर जमानियां पुलिस ने किया गंगा घाटों का निरीक्षण

गाजीपुर। डाला छठ महापर्व के मद्देनजर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को सुनिश्चित करने के लिए जमानियां कोतवाली पुलिस द्वारा चक्का बांध (चौधरी चरण सिंह पंप कैनाल) घाट का औचक निरीक्षण किया गया है। छठ पूजा के दौरान घाटों पर उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और व्यवस्था पनों को लेकर निम्नलिखित मुख्य कदम उठाए गए। इस दौरान सुरक्षा एवं बैरिकेटिंग के लिए पुख्ता बंदोबस्त के लिए संबंधित विभाग को निर्देश दी गई। ताकि कोई भी अप्रिय घटनाएं ना हो सके। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि चौधरी चरण सिंह पंप कैनाल चक्का बांध घाट के आस-पास की गंदगी को हटाने तथा श्रद्धालुओं के आने-जाने वाले रास्तों को दुरुस्त करने पर जोर दिया गया। उन्होंने बताया कि जिले के उच्चाधिकारियों ने पूर्व में चक्का बांध घाट पर किसी भी पर्व पर स्नान के लिए रोक लगाई। क्यों कि गहरे पानी होने के कारण हमेशा खतरा बना रहता है। सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेश का पालन हरहाल में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पक्का बलुआ घाट,मुनान घाट, सतुआनी घाट और कपूरा घाट सहित बडेसर घाट पर शाम और सुबह के अर्घ्य के समय  पर्याप्त प्रकाश (लाइटिंग) और पीने के पानी की मुकम्मल व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। एस दौरान पूजा के समय संपर्क मार्गों पर मुस्तैदी से पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाने का खाका तैयार किया गया है। ताकि यातायात और भीड़ नियंत्रण सुचारू रूप से हो सके। लोगों से सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील भी किया गया है। उक्त मौके पर स्टेशन पुलिस चौकी इंचार्ज अश्वनी पताप Singh, मुकुल मिश्रा, दीपक मिश्रा, विमलेश कुमार, अनूप राय, सुधीर शक्ला सहित आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे।

Image 1

Check Also

गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग 2026 के आज के मैच में यंग स्टार – ए विजयी

गाजीपुर। गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (सबद्ध – उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन) के तत्वाधान में गाजीपुर …