Breaking News

सात योग व तीन शुभ मुहूर्तों में होगी मां लक्ष्‍मी-गणेश की पूजा

वाराणसी। कार्तिक मास की अमावस्या तिथि पर दिवाली मनाई जाएगी। तीन साल बाद एक बार फिर रविवार को दिवाली मनाई जाएगी। मां लक्ष्मी-गणेश की पूजा सात योग और तीन शुभ मुहूर्त में होगी। दीपावली पर शहर से लेकर गांव तक दीपों का उत्सव मनाया जाएगा। दोपहर एक बजे से ही दिवाली की पूजा शुरू हो जाएगी। वहीं, इस बार 11 वर्ष बाद गुरु-केतु की युति बन रही है। शहर में 53 स्थानों पर मां काली की निशा पूजा होगी। श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के पूर्व अध्यक्ष और प्रख्यात ज्योतिषविद प्रो. नागेंद्र पांडेय ने बताया कि कार्तिक मास की अमावस्या तिथि आठ नवंबर यानी रविवार को सुबह 10:50 बजे से अगले दिन 11:20 बजे तक रहेगी। दीप पर्व होने के कारण दिवाली आठ नवंबर को ही मनाई जाएगी, जबकि उदया तिथि के चलते सोमवती अमावस्या सोमवार को होगी। उन्होंने बताया कि दिवाली की पूजा स्थिर लग्न में होती है। स्थिर लग्न तीन प्रकार के होते हैं, जो कुंभ, वृष और सिंह लग्न हैं। कुंभ लग्न में दोपहर एक से 2:30 बजे तक पूजा होगी। इस लग्न में मुख्य रूप से कल-कारखानों और प्रतिष्ठानों में पूजा होती है। वहीं, घरों में पूजा वृषभ लग्न में शाम 5:37 से 7:34 बजे तक होगी। निशाकाल में मां लक्ष्मी और मां काली की महानिशा पूजा सिंह लग्न में रात 12:05 से 2:19 बजे तक होगी। ईशान कोण में भगवान शिव की पूजा होगी। उन्होंने बताया कि सनातन धर्म में कई रात्रियां होती हैं। दीपावली पर्व को महानिशीथ रात्रि पर्व कहा जाता है। इस बार दीपावली पर गुरु ज्ञान के कारक ग्रह अपने राजा से मिलन के लिए सिंह राशि में हैं और वहां केतु से उनका संबंध है। यह युति 11 वर्ष बाद बन रही है। गुरु 14 जुलाई 2015 को सिंह राशि में आए थे और केतु जनवरी 2016 में सिंह राशि में थे। इसलिए सिंह राशि में इनकी युति करीब 11 साल पहले बनी थी। इस युति से दिवाली पर ज्ञान में शिथिलता रहेगी। दिवाली पर स्वाति नक्षत्र पड़ रहा है। इस दौरान आयुष्मान योग, लुम्बक योग, सौभाग्य योग, बुधादित्य योग, धन योग, विमल विपरीत राजयोग और नीचभंग राजयोग भी बन रहे हैं। धन योग के चलते शुक्र व्यापार के देवता बुध की राशि कन्या में रहेंगे।

Image 1

Check Also

गाजीपुर: दीपावली के पावन पर्व पर जमानियां क्षेत्र में देखने को मिली जबरदस्त रौनक

गाजीपुर। दीपावली के पावन पर्व पर जमानियां कस्बा बाजार सहित स्टेशन बाजार और आसपास के …