Breaking News

चण्डीगढ़-गाजीपुर-पूर्णिया विशेष गाड़ी के संचलन का जारी हुआ टाइम टेबल

गोरखपुर। रेल प्रशासन द्वारा दीपावली एवं छठ त्यौहारों पर रेल यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा हेतु 04514/04513 चण्डीगढ़-पूर्णिया-चण्डीगढ़ आरक्षित त्यौहार विशेष गाड़ी का संचलन चण्डीगढ़ से 07 एवं 11 नवम्बर, 2026 को तथा पूर्णिया से 09 एवं 13 नवम्बर, 2026 को 02 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा। 04514 चण्डीगढ़-पूर्णिया आरक्षित त्यौहार विशेष गाड़ी 07 एवं 11 नवम्बर, 2026 को चण्डीगढ़ से 22.00 बजे प्रस्थान कर अम्बला कैंट से 22.50 बजे, यमुनानगर जगाधरी से 23.32 बजे, दूसरे दिन सहारनपुर से 00.10 बजे, मुरादाबाद से 03.30 बजे, बरेली से 04.54 बजे, लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 08.45 बजे, रायबरेली से 10.05 बजे, माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जं. से 11.35 बजे, वाराणसी जं. से 14.00 बजे, गाजीपुर सिटी से 15.25 बजे, बलिया से 16.25 बजे, सुरेमनपुर से 17.05 बजे, छपरा से 18.05 बजे, हाजीपुर से 20.15 बजे, मुजफ्फरपुर से 21.10 बजे, समस्तीपुर से 22.15 बजे, बरौनी से 23.40 बजे, बेगूसराय से 23.58 बजे, तीसरे दिन खगड़िया से 00.33 बजे, मानसी से 00.45 बजे, सहरसा से 01.50 बजे तथा बनमंखी से 02.50 बजे छूटकर पुर्णिया 03.50 बजे पहुँचेगी। वापसी यात्रा में, 04513 पूर्णिया-चण्डीगढ़ आरक्षित त्यौहार विशेष गाड़ी 09 एवं 13 नवम्बर, 2026 को पूर्णिया से 06.50 बजे प्रस्थान कर बनमंखी से 07.40 बजे, सहरसा से 09.00 बजे, मानसी से 10.07 बजे, खगड़िया से 10.17 बजे, बेगूसराय से 10.49 बजे, बरौनी से 11.15 बजे, समस्तीपुर से 12.40 बजे, मुजफ्फरपुर से 13.45 बजे, हाजीपुर से 14.40 बजे, छपरा से 16.50 बजे, सुरेमनपुर से 17.22 बजे, बलिया से 18.15 बजे, गाजीपुर सिटी से 19.35 बजे, वाराणसी जं. से 21.35 बजे, माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जं. से 23.40 बजे, दूसरे दिन रायबरेली से 01.15 बजे, लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 03.15 बजे, बरेली से 07.25 बजे, मुरादाबाद से 09.13 बजे, सहारनपुर से 12.10 बजे, यमुनानगर जगाधरी से 12.40 बजे तथा अम्बाला कैंट से 13.45 बजे छूटकर चण्डीगढ़ 14.45 बजे पहुँचेगी। इस गाड़ी में शयनयान श्रेणी के 09, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 11, जनरेटर सह लगेज यान का 01 तथा एल.एस.एल.आर.डी. के 01 कोच सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।

Image 1

Check Also

गाजीपुर: अक्टूबर क्रांति की विरासत आज भी शोषणमुक्त समाज के निर्माण की देती है प्रेरणा- भाकपा

गाजीपुर। अक्टूबर क्रांति की 109वीं वर्षगांठ के अवसर पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला कार्यालय …