Breaking News

वाराणसी: ट्रक के पिछले हिस्‍से से टकराई तीर्थयात्रियों से भरी बस, 21 घायल

वाराणसी। मेंहदीगंज गांव स्थित हाईवे पर शुक्रवार की देर रात दो बजे ट्रक के पिछले हिस्से में तीर्थयात्रियों से भरी बस जा भिड़ी। हादसे में चालक समेत 21 यात्री घायल हो गए। दुर्घटना का कारण बस चालक को नींद आना बताया जा रहा है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल यात्रियों को अस्पताल भेजवाया। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन समेत भाग निकला। पश्चिम बंगाल प्रांत के नदिया कोतवाली अंतर्गत कृष्णानगर निवासी चालक समूल अचार बस में महिला-पुरुष 60 यात्रियों को लेकर बीते 28 अक्टूबर को दर्शन-पूजन कराने हेतु निकला। गया (बिहार), प्रयागराज समेत मथुरा-वृंदावन का दर्शन-पूजन कराने के बाद यात्रियों को लेकर वापस लौटते समय वाराणसी- प्रयागराज एनएच 19 मार्ग पर मिर्जामुराद थानांतर्गत भिखारीपुर गांव के पास नींद आ जाने से आगे-आगे चल रहे ट्रक के पिछले हिस्से में जा टकराया। बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त होने के साथ ही यात्री घायल हो गए और यात्रियों की चीख-पुकार से हड़कंप मच गया। ढाबा कर्मियों की सूचना पर थाना प्रभारी गोपाल जी कुशवाहा व खजुरी चौकी प्रभारी जगदंबा सिंह मय पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचे और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकलवा कर एंबुलेंस की मदद से जक्खिनी स्थित सीएचसी भेजवाया, जहां से 16 यात्रियों को शहर के लिए रेफर कर दिया गया। हादसे में दुर्गा, मैली, सुखे विश्वास, सपोंदास, विश्वजीत, तोमिला, जुमारानी, रुमाली, सपना, सुला विश्वास, सिजोई, ज्योति, सकुन, लीना, प्रदीप डे, लोक्खी घोष, सेफाली दास, गुरुदसी सरकार, गौरीशंकर, पूर्णिना व माला सौदार घायल हो गए।घायलो की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही हैं।

Image 1

Check Also

शाह फ़ैज़ पब्लिक स्कूल, गाजीपुर में धूमधाम के साथ मनाया गया दीपावली, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गाज़ीपुर। शाह फ़ैज़ पब्लिक स्कूल, गाज़ीपुर में दीपावली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में उत्साह, …